आदर्श शहर के तर्ज पर होशियारपुर का किया जा रहा है विकास: सुंदर शाम अरोड़ा
– कैबिनेट मंत्री ने शहर में तीन करोड़ की लागत से 17 प्रोजैक्टों का किया उद्घाटन
– कहा, पंजाब सरकार वर्धमान यार्नस के सहयोग से शहर मेें स्थापित कर रही है और 13 आउटडोर जिम
होशियारपुर, 28 नवंबर:
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने विकास कार्यों की गति को और तेज करते हुए शहर में आज करीब 17 प्रोजैक्टों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की हर आधाभूत जरुरत को पूरा करने के लिए विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे। वे आज शहर में आउटडोर जिम लगाने व गलियों के निर्माण कार्यों को शुरु करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर को आदर्श शहर के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान बताया कि वर्धमान यार्नस के सहयोग से शहर के अलग-अलग स्थानों में 13 आउटडोर जिम स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा वार्ड वासियों की मांग के अनुसार गलियों व सडक़ों का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश की खुशहाली के लिए सदैव तत्पर है।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर वासियों के सहयोग से शहर में विकास का क्रम लगातार जारी रहेगा और शहर के सौंदर्यीकरण से लेकर हर सुविधा के लिहाज से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर पंजाब स्टेट उद्योग विकास निगम के सीनियर वाइस चेयरमैन ब्रह्म शंकर जिंपा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, आई.एम.जे.एस. सिद्धू, तरुण चावला, रजनी डडवाल, रमेश डडवाल, बलविंदर संधू, विनोद सहराल, अशोक सेठी, रवि लोचन, अशोक शर्मा, राज कुमार, इंदर मोहन सिंह, बलवीर सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राजीव सोनी, रणजीत कौर, पूजा, हरमेश कौर, सुषमा, संतोष, राबिन धीर आदि भी उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp