कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने बस स्टैंड से होटल प्रेसीडेंसी तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने बस स्टैंड से होटल प्रेसीडेंसी तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
– करीब 23 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही है सीमेंटिड सडक़
होशियारपुर, 15 नवंबर:
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास करवा रही है। इसी कड़ी में होशियारपुर में भी आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और लोगों तक हर जरुरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। वे बस स्टैंड के सामने से होटल प्रेसीडेंसी तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य को शुरु करवाने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब 23 लाख रुपए की लागत से यह सीमेंटिड रोड बन रही है।

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान नगर निगम अधिकारियों को तय समय पर इस प्रोजैक्ट को पूरा करने के निर्देश दिए और हिदायत दी कि कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी तरह का कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में सभी जरुरत वाली मुख्य सडक़ों व गलियों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग वार्डों की अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से हल किया जा रहा है।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में लोगों की सुरक्षा को लेकर जहां सी.सी.टी.वी कैमरे लगवाए जा चुके हैं वहीं उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए शहर में विकास कार्य करवाए गए हैं। इस मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मनिंदर कौर, कश्मीर सिंह, रमेश डडवाल, हरीश आनंद आदि भी मौजूद थे।
                                                   —-

Related posts

Leave a Reply