सुंदर शाम अरोड़ा ने पुरानी कचहरी रोड पर भगवान परशुराम चौक बनाने के लिए दिया 5 लाख रुपए की ग्रांट का चैक
– ब्राह्मण सभा नई आबादी को चौक कार्य के लिए 5 लाख रुपए की और ग्रांट देने की घोषणा
होशियारपुर, 01 जनवरी (आदेश) : पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने ब्राह्मण सभा, नई आबादी को स्थानीय कचहरी रोड पर भगवान परशुराम चौक की स्थापना के लिए 5 लाख रुपए का चैक सौंपते हुए सभा को भरोसा दिया कि आने वाले समय में चौक के कार्य पर होने वाले खर्च के मद्देनजर 5 लाख रुपए की और ग्रांट दी जाएगी।
ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों को चैक सौंपते समय उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में जरुरी विकास कार्य करवाने के साथ-साथ हर भाईचारे के विकास के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से हर धर्म से संबंधित महान गुरुओं, संतो-महापुरुषों व उनकी ओर से दी जाने वाली शिक्षाओं से आने वाली पीढि़य़ों को परिचित करवाने के लिए अलग-अलग जिलों में अहम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि भगवान परशुराम चौक संबंधी जरुरत पडऩे पर और फंड मुहैया करवाए जाएंगे।
इस मौके पर पी.एस.आई.ई.सी. के वाइस चेयरमैन ब्रह्म शंकर जिंपा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, सुदर्शन धीर, श्री भगवान परशुराम सेना के प्रधान व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पंजाब इंचार्ज आशुतोष शर्मा, ब्राह्मण सभा (प्रगति) के प्रधान एडवोकेट सुनील पराशर, योगेश चौबे, कृष्ण कुमार चौबे, कन्हैया लाल पराशर, हिंदु संघ के पंकज बेदी, प्रदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, हरीश डोगरा, राकेश मरवाहा, विक्रांत शर्मा, विवेक शर्मा, संजय शर्मा, सुमित नैय्यर, अजय ऐरी, बिंदू ऐरी, सनातन धर्म महावीर दल के अमृत लाल अग्निहोत्री, हनी तनेजा, अभिषेक ऐरी, राजीव शर्मा, रवि पंडित, मंदीप शर्मा, के.सी शर्मा, गोपाल वर्मा, सुरिंदर बिटन, विनोद ठाकुर, सुभाष शर्मा, पंकज आंगरा, रणजीत सिंह, अभिषेक कौशल, तेलू आदि आदि मौजूद थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp