सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से 20.24 लाख रुपए की लागत से टैंपू अड्डा से प्रेमगढ़ तक बनने वाली सडक़ के कार्य की शुरुआत
होशियारपुर, 11 जनवरी: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 41 व 32 में टैंपू अड्डा से प्रेमगढ़ तक 20.24 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इंटर लाकिंग टायलों से बनने वाली सडक़ के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि यह कार्य मुकम्मल होने से क्षेत्र वासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
पंजाब सरकार की ओर से शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पढ़ाव के अंतर्गत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करवाए जा रहे विकास कार्यों की बात करते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि लगभग सभी वार्डों में लोगों की सुविधा के मुताबिक विकास कार्य शुरु किए गए हैं, जिनमें से बहुत से मुकम्मल हो गए हैं व बाकी बचे विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार आने वाले दिनों में और तेज की जाएगी ताकि लोगों के लिए जल्द से जल्द जरुरी बुनियादी सुविधाएं यकीनी बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर गलियों, सडक़ों के कार्य करवाने के अलावा पंजाब सरकार की ओर से 100 प्रतिशत वाटर सप्लाई व सीवरेज के कार्य करवा कर लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ थोड़े समय में मुकम्मल होने जा रहे कुछ अहम प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित किए जाएंगे।
इस मौके पर मीनाक्षी शारदा, मोहित सैनी, दृपन सैनी, अश्वनी कुमार, रघबीर सिंह, पवन कुमार, विजय कुमार, प्यारे लाल सैनी, जसवीर सिंह, मनी सैनी, नतिश शैनी, करन सैनी, दिलराज सैनी, दिलराम सैनी, दिलजान सैनी, संजीव शर्मा, दविंदर सैनी, अजय सैनी, अजय कुमार, अशोक कुमार आदि भी मौजूद थे।
—–
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp