LATEST NEWS: एसएसपी नवजोत सिंह माहल , एसपी (डी) रविंदर पाल  सिंह संधू  और डीएसपी जगदीश राज अत्री ने कोविड -19 सम्बन्धित वैक्सीन का टीका लगवाया

होशियारपुर (आदेश, कारन लाखा ) 04  फरवरी :-

आज होशियारपुर में  एसएसपी नवजोत सिंह माहल , एसपी (डी) रविंदर पाल  सिंह संधू  और डीएसपी जगदीश राज अत्री ने पोलिस लाइंज़ हॉस्पिटल में कोविड -19 सम्बन्धित वैक्सीन का टीका लगवाया ।

                           पुलिस विभाग के उच्च आधिकारियों की तरफ से जहां न सिर्फ़ कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया गया और वही सभी मापदंडों की पालना भी की गई।

                               

ज़िला प्रशासन की तरफ से कोविड टीकाकरन अभियान को सभ्यक और निर्विघ्न ढंग से पूरा करने के लिए पुख़ता प्रबंध किये गए हैं। इस सम्बन्ध में एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कहा  कि यह कोरोना वायरस के अंत की शुरुआत है और लोगों को कोविड वैक्सीन सम्बन्धित किसी भी तरह की अफ़वाहों में नहीं आना चाहिए, क्योंकि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होनें कहा कि पहले पड़ाव की कोविड वैक्सीन अभियान अधीन 7000 स्वास्थ्य कामगारों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है और अन्य को शडयूल अनुसार वैक्सीन लगवाई जा रही है।

                                              एस.एस.पी. नवजोत माहल ने कहा कि कोविड महामारी दौरान लगाए गए कर्फ़्यू और लाकडाऊन समय पुलिस आधिकारियों और करमियों की तरफ से शानदार सेवाएं निभाते हुए अपनी जान को खतरे में डाल कर राशन के पैक्ट, दवाएं और ज़रूरी चीजें लोगों की घरों पर पहुंचाई गई है।

                                             उन्होनें विभाग के समूह आधिकारियों और कर्मियों को न्योता दिया कि वह आगे आ कर कोविड वैक्सीन का टीका लगवाएं।

 

Related posts

Leave a Reply