कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने 39.17 लाख की लागत से वार्ड नंबर 39 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
– कहा, हर क्षेत्र में लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से करवाए जा रहे हैं विकास कार्य
होशियारपुर, 22 दिसंबर:
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 39 में श्री हनुमान मंदिर से टैगोर नंबर पार्क वाया कनक मंडी से गऊशाला बाजार से गुजरने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि शहर की सभी प्रमुख सडक़ों व गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से हर क्षेत्र में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से विकास कार्य करवाए जा रहे हैें ताकि अलग-अलग क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को और मजबूती प्रदान की जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि करीब 39.17 लाख रुपए की लागत से इस सडक़ का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की गलियों-नालियों के अलावा कम्यूनिटी सैंटर का निर्माण, स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, सडक़ों का निर्माण, सी.सी.टी.वी कैमरे व अन्य विकास कार्य मुकम्मल होने से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों को नया रुप मिला है।
सुंदर शाम अरोड़ा ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में शहर में और भी बेमिसाल विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे विकास के नक्शे पर होशियारपुर का एक अलग ही स्थान होगा। इस मौके पर प्रदीप कुमार बिट्टू, रामपाल सहगल, सुनील जैन, रवि जैन, मनमोहन सिंह कपूर, रवि गुप्ता, शाम लाल, बाबी जैन, नोनी जैन के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp