तेजाब पीड़ितों को अब मिलेगी 10,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब सरकार की अनोखी पहल: योजना को बनाया लिंग-निरपेक्ष, अब पुरुष और ट्रांसजेंडर भी ले सकेंगे लाभ
चंडीगढ़, 14 फरवरी
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने एक अनूठी पहल करते हुए “पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2024” को केवल महिलाओं तक सीमित न रखते हुए इसका लाभ अब तेजाब पीड़ित पुरुष और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत अब तेजाब पीड़ितों को 10,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और उनकी पूरी कैबिनेट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल समाज में समानता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता राशि बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस योजना के तहत अब तेजाब पीड़ितों की वित्तीय सहायता 8,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है। “पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2017” को लिंग-निरपेक्ष बनाते हुए, अब इसे “पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2024” के नाम से जाना जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह योजना 20 जून 2017 को शुरू की गई थी, जिसके तहत केवल तेजाब पीड़ित महिलाओं को 8,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाती थी। अब, पंजाब सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए इस योजना में पुरुष और ट्रांसजेंडर पीड़ितों को भी शामिल किया है।
मंत्री ने कहा कि यह योजना तेजाब पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और उनके जीवन को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय तेजाब पीड़ितों के लिए एक बड़ा कदम है, जो पंजाब सरकार की सामाजिक न्याय और समानता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे पीड़ितों को नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता मिलेगी। तेजाब पीड़ितों के लिए यह वित्तीय सहायता उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक सिद्ध होगी।
- 10KG HEROIN RECOVERY CASE: PUNJAB POLICE RECOVERS 2KG MORE HEROIN, TOTAL HAUL TOUCHES 15KG
- BIG NEWS :: ਗੂਗਲ ਪੇਅ ਰਾਹੀਂ 4500 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਵਾਲਾ ਹੌਲਦਾਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
- ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਧੁਨਿਕ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਉਪਲਬਧ ਕਰਵਾ ਕੇ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਮਾਡਲ : ਡਾ. ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਚੱਬੇਵਾਲ
- जालंधर में कर्नाटक पुलिस की रेड, 93 लाख की लूट का मामला
- #DC_ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀਆਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ
- चैंपियंस ट्रॉफी: कल होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, आंकड़ों के हिसाब से पाक का पलड़ा दिखता है भारी

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp