डाॅ. ओबराए ने कहा कि सिंघू और टीकरी सरहदों पर ठंड के कारण आंदोलनकारी औरतों को आ रही परेशानी को देखते और मोर्चा -नेताओं की माँगों के अनुसार सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से तुरंत 1000 औरतों के ठहरने और सोने के लिए सुरक्षित रैन-बसेरे बनाए जा रहे हैं जो धुंध-बारिश से बचाव करेंगें।
किसान मोर्चों में डटी औरतों के लिए रैन-बसेरे बनाएंगें ओबराए
बड़ी मात्रा में दवाएँ और पानी की डेढ़ लाख बोतलें भी भेजीं
सफ़ाई के लिए 2 हज़ार डंडे वाले झाड़ुओं का भी प्रबंध किया
अमृतसर, 17 दिसम्बर – अलग -अलग समय में लोग -सेवा के नये मील -पत्थर स्थापित करने वाले दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डाॅ. एस.पी.सिंह ओबराए ने दिल्ली में किसान मोर्चे पर डटे किसानों को बड़ी सुविधाएं देने के बाद अब वहाँ मौजूद औरतों के लिए रैन-बसेरे बनाने के अतिरिक्त ओर भी मदद करने के बड़े ऐलान किये हैं।
डाॅ. ओबराए ने कहा कि सिंघू और टीकरी सरहदों पर ठंड के कारण आंदोलनकारी औरतों को आ रही परेशानी को देखते और मोर्चा -नेताओं की माँगों के अनुसार सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से तुरंत 1000 औरतों के ठहरने और सोने के लिए सुरक्षित रैन-बसेरे बनाए जा रहे हैं जो धुंध-बारिश से बचाव करेंगें। इस के अतिरिक्त दोनों मोर्चों पर साफ़ -सफ़ाई के लिए 2000 डंडों वाले बड़े झाड़ू भी मुहैया करवाये जा रहे हैं। मोर्चे ख़ास कर टीकरी सरहद पर पीने वाले साफ़ पानी की कमी को देखते हुए पानी की डेढ़ लाख बोतलें भी रवाना कर दी गईं हैं।
डाॅ. ओबराए ने कहा कि बीमार और जरूरतमंद किसानों के लिए बड़ी मात्रा में पहले की तरह ही लगातार दवाएँ भी पहुंचाईं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस से पहले ट्रस्ट की तरफ से दिल्ली मोर्चे के लिए 20 टन से ज्यादा राशन-रसदों, पाँच एंबुलेंस गाड़ियाँ (एक वेंटिलेटर -युक्त),18 डाॅक्टर, हज़ारों कंबल,जैकटें,तौलिए,चप्पलें,
रिफलैकटर और घोड़ों के लिए 50 क्विंटल खुराक भी भेजी जा चुकी है।
किसान मोर्चे दौरान शहीद होने वाले किसानों की संख्या 11 से 19 तक पहुंचने पर डाॅ. एस.पी.सिंह ओबराए ने स्पष्ट किया कि अब तक शहीद हुए सभी किसानों के परिवारों को उन की माली हालत अनुसार 10 हज़ार रुपए तक मासिक पैंशन दी जायेगी। जिक्रयोग है कि इस से पहले देश की रक्षा करते शहादत का जाम पीने वाले फ़ौज और नीम फ़ौजी बलों के 20 जवानों के परिवारों को ट्रस्ट की तरफ से 10 हज़ार रुपए महीनावार पैंशनें दी जा रही हैं।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp