भाजपा युवा मोर्चा साउथ मंडल द्वारा गठित की कार्यकारिणी

पठानकोट 25,नवंबर (रजिंदर सिंह राजन) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा साउथ मंडल के अध्यक्ष अमन शर्मा की ओर से पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के निर्देशों के तहत व मंडल प्रधान रोहित पुरी के नेतृत्व में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में गहन विचार विर्मश के बाद साउथ मंडल अध्यक्ष अमन शर्मा की ओर से युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषित की गई।प्रधान अमन शर्मा ने बताया कि भानु ठाकुर,अर्जुन अवस्थी को महासचिव,अश्विनी आशु, अंकित महाजन,करण कल्याण,कोमल शर्मा,रखिल शर्मा को उपाध्यक्ष,मोहित खोसला, हिमांशु शर्मा,अभिषेेक मन्हास, विकास वडैहरा, दिव्यम महाजन, साहिल शर्मा व सुभाष ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया।इसी के साथ ही अकाश दीप सिंह को आफिस सचिव,कैशियर आशीष महाजन,प्रैस सचिव विकास बाली,अनमोल कुमार को सोशल मीडिया इंचार्ज अनमोल कुमार व पंकज कटोच को सहायक सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया।इस मौके पर सभी नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत मंडल प्रधान रोहित पुरी व युवा प्रधान अमन शर्मा की ओर से हार पहना कर किया गया।इस दौरान सभी नव नियुक्त सदस्यों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,वह उसकी पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ पालना करेंगे व पार्टी की नीतियां को घर-घर पहुंचाएंगे।इस दौरान युवा प्रधान अमन शर्मा ने सभी नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हर पद एक जिम्मेदारी है तथा आशा है कि सभी सदस्य अपना कार्य बेहतर ढंग से करेंगे।इस दौरान उनके साथ अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Reply