युवा मोर्चा घरोटा मंडल की कार्यकारणी का हुआ विस्तार,केशव विशिष्ट व मनदीप सिंह बने महामंत्री



घरोटा 1 नवंबर (शम्मी महाजन) : युवा मोर्चा   मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में गांव नाजोवाल  में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिस में घरोटा मंडल युवा मोर्चा कार्यकारणी का विस्तार किया गया।जिसमें पूर्व विधायिका सीमा कुमारी ,जिला सचिव बलवान सलारिया और घरोटा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव पठानिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिसमें महेंद्र ठाकुर ने अपनी युवा मोर्चा की टीम की घोषणा की  जिसमें केशव विशिष्ट व मनदीप सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया । संजीव जग्गी, सनी, विशाल ,मिट्ठू भवानी को उपाध्यक्ष जिम्मी रोहित नमाला नितीश सादिक को सचिव नियुक्त किया गया।

इस पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व विधायक का सीमा कुमारी द्वारा सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।इस मौके पर  सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह पार्टी की जिम्मेदारियों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य करेंगे और पार्टी की गतिविधियों को हर युवा तक हर घर तक पहुंच जाएंगे। इस मौके पर ज़िला उपप्रधान युवा मोर्चा रिंकू  काटल, रवि सिंह ,सुरजीत ,  लकी ,अतुल, विनय ,अकाश ,संदीप सैनी, दिशु नीरज, ठाकुर सरपंच लक्ष्मी देवी, रघुनाथ , सैंडी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Reply