गत दिनों उनके फूफा परिवार पर हुआ था कातिलाना हमला,बुआ का हालचाल पूछने पहुंचे अस्पताल
पठानकोट 16 सितंबर (राजिंदर सिंह राजन) : 19 अगस्त की रात को कुछ अज्ञात हमलावरों ने ठेकेदार अशोक कुमार और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला किया, जब वो घर में सो रहे थे और परिवार के पांच सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उस घटना में घर के मुखिया अशोक कुमार और उनके बड़े बेटे कौशल कुमार की मौत हो गई, जबकि मृतक अशोक कुमार की पत्नी आशा रानी का पठानकोट के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है किक्रेटर सुरेश रैना अपने ओपेरा के घर फरियाल में पहुंचे और परिवारिक सदस्यों से मुलाकात की उनका हालचाल जाना इस अवसर पर परिवारिक मेंबरों की ओर से घटना की पूरी जानकारी दी गई इस अवसर पर सुरेश रैना के साथ उनके भाई दिनेश रैना भाभी और बुआ जी साथ में आए थे आज सुरेश रैना बुधवार सुबह करीब 11.15 बजे मृतक अशोक कुमार के घर थरियाल पहुंचे। सुरेश रैना ने पीड़ित परिवार की बात सुनकर,परिवार के सदस्यों को संवेदना प्रगट की और परिवारिक सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पुलिस ने उक्त हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है । उसके बाद सुरेश रैना अपनी बुआ आशा रानी से मिलने के लिए दोपहर 12 बजे पठानकोट के लिए रवाना हो गए जो पठानकोट के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। जिसके बाद सुरेश रैना की चचेरी बहन सिस्टर कोमल पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरे परिवार पर हमला एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया था, जिसे बाद में लूटपाट करार दिया गया।
फोटो: – क्रिकेटर सुरेश रैना गाँव थरियाल में पीड़ित परिवार के साथ दुःख साझा करते हुए
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp