कांग्रेस द्वारा की जा रही भेदभाव पूर्ण निति को किसी भी कीमत नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : लक्खी गिल्जियां

कांग्रेस द्वारा की जा रही भेदभाव पूर्ण निति को किसी भी कीमत नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : लक्खी गिल्जियां 

लक्खी गिलजियां ने कंडी के गांव नरूढ़ में सुनी जन समस्याएं

गढ़दीवाला, 5 जुलाई ( चौधरी / योगेश गुप्ता) ): सीनियर अकाली नेता व मैंबर  पी.ए.सी.लखविन्द्र सिंह लक्खी गिलजियां द्वारा कंडी के गांव में नरूढ़ में विशेष तौर पर पहुंच कर लोगों की मुश्किलें सुनी गई। इस दौरान गांव वासियों द्वारा  सरदार लक्खी कोअवगत करवाया गया कि आजादी के कई दशकों बाद भी कंडी के लोग अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। लक्खी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें हल करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि कि एक तरफ जहां पूरी दुनिया में करोना महामारी के दौर से गुजर रही हैं वहीं दूसरी तरफ पंजाब में कांग्रेस सरकार ने लाॅकडाउन दौरान भी लोगों के साथ भारी मतभेद किया है। सरकार द्वारा अपने चहेतों को ही राशन दिया गया है। जिससे गरीबों में भारी रोष पाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ऐसी भेदभाव पूर्ण निति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर समिति सदस्य व सरपंच गांव नरूड तृप्ता देवी, सरपंच विजय सिंह, भाजपा मंडल प्रधान कैप्टन गुरविंदर सिंह, समिति मैंबर अंकुश पंडित, पूर्व सरपंच मुनीश कुमार, पूर्व सरपंच अंकार सिंह कोई,पंच प्रकाश चंद नरूढ़,कुलबीर सिंह कोई, सुनील कुमार बरूही,सुरेंद्र सिंह, जरनैल सिंह मनहोता, महेंद्र सिंह नरूड,आदि सहित उपस्थित थे। 

Related posts

Leave a Reply