लोगों को करोना महामारी के बचाव के लिए तीन बातों का ध्यान रखना जरूरी : एसएमओ डॉक्टर बिंदु गुप्ता
पठानकोट /घरोटा 14जुलाई (अविनाश , महाजन ) : कम्युनिटी हेल्थ सेंटर घरोटा में मिशन फतेह के तहत एसएम ओ डॉक्टर बिंदु गुप्ता की अध्यक्षता में कोविड-19 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर डॉक्टर बिंदु गुप्ता ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार मिशन फतेह के तहत सभी लोगों को तीन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए समाजिक दूरी बनाए रखें बहुत जरूरी हो तो घर से मास्क पहन कर निकले अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें।
वही लेडी डॉक्टर सीमा नैब ने बताया कि गर्भवती औरतों को इस करोना महामारी में विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है उन्होंने कहा कि गर्भवती औरतों को चाहिए कि वह घर से बहुत जरूरी होने पर ही निकले तथा डॉक्टर से सलाह लेकर ही कार्य करें इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप कुमार ने बताया कि इस महामारी के दौरान बच्चों की संभाल विशेष रूप में करनी चाहिए उनको बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने दे तथा घर में भी उन्हें जरूरी सावधानियां तथा बच्चे की समझ के अनुसार उसे जानकारी मुहैया करवाएं ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp