केंद्र सरकार ने 1 वर्ष के कार्यकाल में किए ऐतिहासिक कार्य : बिक्रमजीत सिंह चीमा
घरोटा 16 जुलाई (शम्मी महाजन) : किसान मोर्चा की एक हंगामी बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा की अध्यक्षता में गॉव भीमपुर में हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा बिक्रमजीत सिंह चीमा के अतिरिक्त जिला प्रधान भाजपा विजय शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित थे ।प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा बिक्रमजीत सिंह चीमा ने केंद्र सरकार की 1 वर्ष की प्राप्ति हो पर चर्चा करने के अतिरिक्त किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु तैयार की गई योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान सम्मान निधि ,हर खेत में सोलर कनेक्शन, एक देश एक मंडी, इत्यादि विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ।
प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा तथा जिला प्रधान श्यामलाल ने पंजाब सरकार पर हमले करते कहा कि यह सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वह किसान समस्याओं को लेकर संगठित हो जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। जिला प्रधान शाम लाल ने कहा की उन की कोशिश है की किसान मोर्चा को हरेक गॉव तक गठित किया जाए। जिस से अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ कर किसानों की आर्थिकता को मजबूत बनाया जा सके।मौके पर रणदीप सिंह ,पंकज महाजन ,अभिषेक सिंह, अजय सिंह लाडी ,कमल सिंह ,दिलीप सिंह, तरसेम सिंह इत्यादि अन्य भी उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp