अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास से साकार हुआ भारतीयों का सपना: अमरपाल काका

अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास से साकार हुआ भारतीयों का सपना: अमरपाल काका
होशियारपुर :  बैरीस्टर हरबख्श सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की खुशी में अध्यक्ष अमरपाल सिंह काका की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर श्री काका ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होने से करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी के पल हैं और यह खुशी हमें यूं ही मनाते रहना है। भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति का आधार हैं और हमारा भारत देश जोकि सांस्कृतिक विभिन्नताओं का देश है और यहां पर सभी धर्मों और समुदायों का हम सभी एक समान सम्मान करते हैं। इसलिए यह खुशी किसी एक वर्ग या समुदाय की नहीं बल्कि समूचे भारतीयों की खुशी है।

यही हमारी एकता और अखण्डता की निशानी है। इस मौके पर ऑल इंडिया शिरोमणि मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शाखा बग्गा, विजय अरोड़ा, एसएम सिद्धू, डीके बब्बर, सतीश सारंग, संजीव वर्मा, नरिंदर बग्गा, उमाशंकर बग्गा, दीपक शर्मा, अजय कपूर, सोनू जोशी, रोजिंदर मोदगिल, कृष्ण लाल कतना, विशाल कतना, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अंकित शर्मा व पंडित ओंकार नाथ शर्मा मौजूद थे।

Related posts

Leave a Reply