नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन जारी है। आंदोलन कर रहे किसान किसी भी हाल में झुकने को तैयार नहीं हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली जाने के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। एनसीआर की फैक्टरियों को प्रतिदिन भारी नुकसान हो रहा है, साथ ही यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के नेताओं को कोविड-19 महामारी एवं सर्दी का हवाला देते हुए तीन दिसंबर की जगह आज यानी मंगलवार को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। किसानों के प्रदर्शन की वजह से सिंघु और टिकरी बॉर्डर बंद है, वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर ठोस बैरिकेडिंग की गई।
वहीं केंद्र सरकार और किसानों की बातचीत से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर में बैठक हो रही है। इसमें कई मंत्री मौजूद हैं और तमाम बिंदुओं पर चर्चा हो रही है। इस दौरान किसानों से बातचीत से पहले गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी जेपी नड्डा के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे।
किसानों से होने वाली बातचीत में राजनाथ सिंह केंद्र सरकार की अगुवाई करेंगे। इससे पहले वे भी नड्डा के घर पर होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।
- Deputy District Education Officer Visited Primary Teachers’ Training
- Delhi Assembly Elections: Arvind Kejriwal Predicts Over 60 Seats, Calls for Women’s Active Participation
- ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਗ੍ਰਨੇਡ ਧਮਾਕਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ: ਸੀਪੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ, ਅਫਵਾਹਾਂ ਨਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ
- ਡੋਨਾਲਡ ਟਰੰਪ ਵੱਲੋਂ ਕੈਨੇਡਾ ‘ਤੇ ਲਗਾਏ ਟੈਰਿਫ ਤੋਂ ਬਾਦ ਟਰੂਡੋ ਨੇ ਕੀਤਾ ਇਹ ਐਲਾਨ, ਮੈਕਸੀਕੋ ਨੇ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ
- ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੁਆਰਾ ‘EAGLE GROUP’ ਦਾ ਗਠਨ ਇੱਕ ਸਰਗਰਮ ਕਦਮ, ਵੋਟਰ ਲਿਸਟ ਵਿੱਚ ਗੜਬੜੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ਬਣਾਈ
- 5 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਘੋਸ਼ਿਤ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp