एक परिवार के पांच लोगों की मौत कैसे हुई, पिता और पुत्र जहां घर में फंदे से लटकते पाए गए, वहीं घर की तीन महिलाओं का शव अधजली अवस्‍था में बरामद

छत्तीसगढ  : छत्तीसगढ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी में फैल गई है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इन पांच लोगों की मौत कैसे हुई। दुर्ग रेंज आईजी  सिन्हा ने बताया कि राम बृज गायकवाड़, उनकी पत्नी जानकी बाई, बेटा संजू, बेटी ज्योति और दुर्गा का शव बरामद किया गया है।

पिता और पुत्र जहां घर में फंदे से लटकते पाए गए, वहीं घर की तीन महिलाओं का शव अधजली अवस्‍था में बरामद किया गया। घर से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद किया गया है, जिसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि उन्‍होंने शायद खुशीकुशी की।

Advertisements

 पुलिस  ने  बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के बठेना गांव में शवों की बरामदगी की गई है। स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो राम बृज और उसके बेटे को टीन की छत वाले मकान में एक लोहे की छड़ के सहारे फंदे से लटकता पाया।

Advertisements

वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू की तो घर की तीन महिलाओं के शव पास में ही खेत से अधजली अवस्‍था में बरामद किए गए। ग्रामीणों की मदद से इनकी पहचान राम बृज की पत्नी और उनकी बेट‍ियों के तौर पर की गई। पुलिस को घटनास्थल से एक पत्र भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी और पैसों की लेन देन का जिक्र है। 

Advertisements
Advertisements

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि पिता और बेटे ने पहले तीनों महिलाओं की हत्या कर उनके शव को करीब ही पुआल में जला दिया और फिर फंदे से लटकर खुद भी जान दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply