UPDATED:बड़ी ख़बर: चिट्टा हो गया लहू:: बडे भाई ने अपने ही छोटे भाई का बेदर्दी से किया कत्ल READ MORE: CLICK HERE::

दसूहा 23 अगस्त (चौधरी) : आज दसूहा के नजदीक पडते गांव बाला कुल्लियां में घर की पानी की टैंकी के झगड़े को लेकर दो सगे भाईयों में हुए झगडे में बडे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बिट्टू ने अपने 42 वर्षीय सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सेवानिवृत्त पोसट मास्टर राम सिंह की छाती में खुखरी से पांच वार कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। खून में लथपथ सुखदीप सिंह को गंभीर जख्मी रूप में सिविल अस्पताल दसूहा लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी रणजीत कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह घरेलु औरत है तथा उसका 42 वर्षीय पति सुखदीप सिंह जो 14 वर्ष इटली में रहकर वापिस आया था। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर 2018 को हमारी शादी हुई थी। गत चार पांच दिन से मेरे जेठ कुलदीप सिंह के साथ मेरे पति का पानी वाली टैंकी को लेकर तकरार चल रहा था।आज सुबह 11/11:30 बजे मेरे जेठ व मेरे पति आपस में झगड़ने लगे। मेरे जेठ ने घर में पडी खुखरी उठा कर मेरे पति की छाती की वांय तरफ,दााहिन कान के नीचे दो वार तथा एक गर्दन के दाय तरफ वार किया।

मैंने मौके पर शोर मचाया और पति को बचाने आगे आई तो मेरी ननद बलजीत कौर पत्नी कुलवंंत सिंह निवासी नैनोवाल जट्टां पुलिस थानाा बुल्लोवाल ने मुझेे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मेरे जेेठ को कहा कि सुखदीप भाई को बार बार शोर मचााने का मजा दिखा दो। मेरा पति धरती पर गिर गए । शोर सुनते ही गांव के लोग इकट्ठे हो गए। मेरी ननद व जेठ मौके पर फरार हो गए। मैं सरपंच को साथ उनकी गाडी में अपनेे जख्मी पति को लेकर दसूहा अस्पताल पहुंची तो वहां डाक्टरों ने मेरे पति को मृतक घोषित कर दिया। मेरे जेठ तथा ननद ने साजिशन मेरे पति की हत्या की है। दसूहा पुलिस नेे इन दोनों पर धारा 302,34आई पी सी के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। 

यहां उल्लेखनीय है कि दसूहा पुलिस जगह जगह नाके लगाकर करोना के इस दौर में चालान काट कर लोगों से पांच -पांच सौ रूपए वसूलने में मशरूम है और लगातार बढता हुआ क्राइम का ग्राफ पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। गत डेढ महीने के अंदर दसूहा में तीसरा कत्ल दसूहा के लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर गया है। दसूहा में पहला कत्ल अनाज मंडी दसूहा में 20 जुलाई को तथा दूसरा कत्ल गांव तिहाडा में 8 अगस्त को हुआ था तथा तीसरा कत्ल आज हुआ है।

आज हुए कत्ल में अपने ही सगे भाई को छोटे मोटे झगड़े के बाद छुरी मार कर कत्ल कर दिया। इस कत्ल कांड में भी पुलिस की बहुत बडी नलायकी सामने आ रही। आज सुबह दोनों भाईयों में झगडा हुआ था जिसकी सूचना थाना दसूहा को दी गई थी. मगर मौके पर गए पुलिस कर्मियों ने समय पर कार्रवाई कर दी होती तो आज होने वाला कत्ल नहीं होता।सुबह हुए झगडे के बाद दसूहा पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर गए थे मगर कारवाई करने की बजाय दोनों को समझा बुझा कर वापिस आ गए। जब पुलिस कर्मी दोनों भाईयों को समझा बुझा कर वापिस गांव से बाहर निकले ही थे तो बडे भाई कुलदीप सिंह बिट्टू ने छोटे भाई सुखदीप सिंह सुक्खा(42) का छुरी मार कर कत्ल कर दिया। 

Related posts

Leave a Reply