धारा 370 टूटने के एक वर्ष और राम जन्म भूमि शिलान्यास की दी बधाई
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और जिला भाजयुमों अध्यक्ष ने किया मार्च का नेतृत्व
श्यामा प्रशाद मुुखर्जी का हुआ सपना साकार,लड्डू बांट कर किया खुशी का इजहार
संवाददाता सूत्र 9855963127 जुगियाल / पठानकोट (के.के हैप्पी) :जम्मू कश्मीर मे धारा 370 के टूटने और श्री राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता मे भाजपा कार्यकर्ता ने माधोपुर के श्यामा प्रसाद मुकर्जी के ऐक्ता स्थल से जम्मू कशमीर के लखनपुर जम्मू कश्मीर की सीमा के प्रवेश द्वार तक पैदल मार्च किया जिस मे जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा, हल्का सुजानपुर के विधायक और पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पठानकोट के अध्यक्ष वरून विक्की विशेष रूप मे उपस्थित हुये।इस मौके पर पहले सभी कार्यकर्ता की ओर से ऐक्ता स्थल पर डा श्यामा प्रसाद मुुखर्जी को श्रद्धा सुमन भेंट किये गये और फिर ऐक्ता स्थल पंजाब से लेकर जम्मू कश्मीर की सीमा तक उस समय मे जैसे डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सीमा मे बिना किसी अनुमति से प्रवेश किया था। उसी पल को दहराते हुये जम्मू कश्मीर की सीमा मे प्रवेश किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष वरून विक्की ने कहा कि जैसे उस समय डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था कि एक देश मे दो विधान और दो निशान नही हो सकते उसी प्रकार आज देश के सपूत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के प्रयासों मे यह संभव हो पाया है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष वरून विक्की की ओर से सभी देश वासियों को धारा 370 टूटने और श्री राम जन्म भूमि शिलान्यास की दी बधाई दी।उन्होंने कहा कि पिछले सैकड़ों सालों के राम भक्तों की आस और श्रद्धा को भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया है जिस पर हमे भाजपा और देश के कृशल नेतृत्व पर विश्वास और भी गहरा हुआ है। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वरून विक्की के नेतृत्व मे पंगोली चौंक मे लडू बांट कर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर युवराज सिंह, सुरिंद्र मनहास, अमित शर्मा, मुकेश शर्मा, विकास राज, रणजीत सिंह, करनैल सिंह, दीपाशू घई, अमित डोगरा, बकशीश सिंह, कुलदीप सिंह के इलावा अन्य मौजूद थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp