- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED
पंजाब : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 23 मई को दो दिवसीय पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान नरेंद्र मोदी 23 और 24 मई को पटियाला, जालंधर और गुरदासपुर के अलावा होशयारपूर में भी चुनावी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं । पंजाब बीजेपी प्रमुख सुनील जाखड़ ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से पंजाब को कुछ समय देने की निवेदन की थी ताकि भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में तेजी लाई जा सके।
एडीजीपी पीके सिन्हा की देखरेख में चार जिलों के एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग लेयर की समीक्षा की. इसके अलावा डॉग स्क्वायड (पटियाला ट्रैफिक डायवर्जन) की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर पीएम के लिए तैयार किए जा रहे मंच और साउंड सिस्टम की जांच में जुट गई.उपकरण लगने के बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति को रैली स्थल के पास जाने की इजाजत नहीं होगी। बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को रैली स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और गुरुवार को बिना पहचान पत्र या मान्यता प्राप्त पहचान पत्र के रैली स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस बीच सुनील जाखड़ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखकर पंजाब में चुनाव प्रचार करने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी 23 मई को प्रणीत कौर के पक्ष में पटियाला में रैली करेंगे उसके अगले दिन 24 मई को वह गुरदासपुर से पार्टी उम्मीदवार दिनेश बब्बू और जालंधर में सुशील रिंकू के समर्थन में रैलियां करेंगे।
पंजाब में भाजपा की राह आसान नहीं है। जगह-जगह पर भाजपा प्रत्याशियों का किसान की तरफ से विरोध किया जा रहा है। गांवों में भाजपा के प्रत्याशियों को घुसने नहीं दिया जा रहा है। ऐसा में अगर इन प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद आते हैं तो इससे पंजाब में भाजपा के हक में वेव बनेगी। मोदी के आने से भाजपा को इसका फायदा मिलेगा।
40 स्टार कैंपेनर आएंगे पंजाब
भाजपा ने दो दिन पहले ही पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर स्टार कैंपेनरों की लिस्ट जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं। भाजपा की तरफ से इन सभी नेताओं को पंजाब में प्रत्याशियों की सुविधा के अनुसार बुलाया जाना है। इस सूची में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अगवाई वाली कांग्रेस सरकार में साल 2022 में 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आए थे, लेकिन तब उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी। उस समय मौसम में खराबी के चलते PM बठिंडा एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते फिरोजपुर के लिए रवाना हुए थे।
इसी बीच प्रदर्शनकारियों के चक्का जाम कर मोदी के काफिले को रोक दिया था। उनका काफिला 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा। यहां काफिला फंसा था, वह एरिया सीधे पाकिस्तान की रेंज में आता था। इसके बाद वह वापस लौट गए थे। फिर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच काफी समय तक माहौल गर्माया रहा था। इस मामले की कई स्तर पर जांच हुई.
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp