चंडीगढ़ रोड पर स्थानीय सरकारी स्कूल में पेड़ों की हत्या की जांच और दोषियों को कानूनन सजा देने की मांग करते हुए डिप्टी कमिश्नर से मिले
समाज सेवी अश्वनी जोशी के नेतृत्व में नवांशहर के पर्यावरण प्रेमी डिप्टी कमिश्नर से मिले
नवांशहर में चंडीगढ़ रोड पर स्थित सरकारी स्कूल में कुछ पेड़ों की गैर कानूनी कटाई को लेकर इलाके के पर्यावरण प्रेमी रोष में है। इसी विषय पर नवांशहर के पर्यावरण प्रेमी आज समाज सेवी अश्वनी जोशी के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर से मिले और एक शिकायत पत्र डिप्टी कमिश्नर शहीद भगत सिंह नगर नवजोत पाल सिंह रंधावा को दिया और दोषियों को कानूनन सजा देने की मांग की।
मनोज कंडा और अश्वनी जोशी ने कहा कि इस घटना को लेकर जिले के पर्यावरणविद और प्रबुद्ध लोग विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल से भी संपर्क किया गया था लेकिन वह कोई उचित या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। यह घटना भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से प्रेरित लगती है। हमारा अनुरोध है कि इस घटना की किसी योग्य एवं सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच करायी जाये और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा दी जाये।
उन्होंने अनुरोध किया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
इस मौके एडवोकेट रजनीश अग्निहोत्री ने सख्त कानूनी कार्रवाई की वकालत करते हुए कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। मनोज कंडा ने भी मामले को भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया। पर्यावरण प्रेमी अंकुश निझावन व हतिंद्र खन्ना ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।अश्वनी जोशी ने कहा कि इस मुद्दे को संत सीचेवाल जी के साथ भी सांझा किया गया है। डीसी ने मौके पर फोन करके डीईओ को उचित कार्रवाई के आदेश जारी किए।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp