latest : तिरंगे बारे गलत ब्यानी  करके कांग्रेसी कैप्टन अमरिंदर के अपराध को छुपा नहीं सकते :,जिला अध्यक्ष विजय पठानिया भाजपा

कहा : जो नेता अपने पार्टी के झंडे के साथ नहीं रहे  उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के बारे बोलने का अधिकार नहीं
HOSHIARPUR (ADESH ) कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा गलत ब्यानबाजी करके  भाजपा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान  करने की घटना का कड़ा नोटिस लेते हुए भाजपा नेताओं पूर्व  कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,जिला अध्यक्ष विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार,निपुण शर्मा,कृष्ण अरोड़ा, सुरेश भाटिया, सतीश बावा,सुरिंदर भट्टी, दर्पण गुप्ता, यशपाल शर्मा,शिव कुमार काकू,अमित आंगरा,महिंदर पाल सैनी आदि ने प्रेस को जारी किए  ब्यानों  में कहा है कि कांग्रेस हमेशा ही गंदी राजनीति  खेलती है।उसी के अंतर्गत भाजपा द्वारा राष्ट्री,जिला अध्यक्ष

विजय पठानियाय ध्वज के अपमान का दोष लगा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करें वह भाजपा से सम्बंधित नहीं हो सकता क्योंकि भाजपा में पहला पाठ यह ही  पढ़ाया जाता है कि सबसे ऊपर राष्ट्र फिर  दल तथा सबसे अंत में व्यक्ति आता है।  हो सकता है कि कुछ शरारती तत्वों ने राष्ट्रीय ध्वज का पूरा सन्मान  ना किया हो जा यह भी हो सकता है कि मनघड़त कहानी बनाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की घटना को अंजाम दिया गया है, परंतु किसी भी वरिष्ठ भाजपा नेता की उपस्थिति में कभी भी ना ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है तथा ना ही ऐसा करना संभव है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कुछ लोग जो भाजपा छोड़कर कुछ समय पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं उन्होंने अपनी पार्टी जिसे वह मां का दर्जा देते थे छोड़कर तथा भाजपा के ध्वज जिसे बड़ी शान से अपने घरों पर लगाते थे उसे भी छोड़ कर अपनी मां तथा उसके ध्वज  से विश्वासघात किया है। उन्हें  अब  कांग्रेसियों के सुर में सुर मिलाकर भाजपा पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।  भाजपा नेताओं ने आगे कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की घटना तथा पूर्व नियोजित निचले सत्तर  का राजनितिक  दाबपेज है जिसमें कोई सचाई नहीं है।

Related posts

Leave a Reply