Latest breaking : परमात्मा का नाम सभी रोगों की दवाई है: डा.एस.पी. सिंह

होशियारपुर, 25 जून(AMAN ARORA, THIARA. MANDEEP SINGH): सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन बुल्लोवाल में ब्रांच के मुखी लखविंदर सुमन के नेतृत्व में सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर दसूहा ब्रांच के संयोजक महात्मा डा. एस.पी. सिंह जोनल टूर के दौरान पहुंचे।

उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि परमात्मा का नाम सभी रोगों की दवाई है। इंसान के सारे ही बिगड़े हुए कार्यों को नाम ठीक कर देता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन इंसान को इस निरंकार प्रभु की जानकारी के लिए मिला है और समय रहते इसी मानव जीवन में सतगुरु की शरण में जाकर इस निरंकार प्रभु का जानकारी हासिल करने अपने आने जाने के चक्र से मुक्ति पा लेनी चाहिए। समय तेजी से भागता जा रहा है कोई पता नहीं कौन सा स्वास इंसान का अंतिम स्वास होगा।

उन्होंने कहा कि यह जो संसार दिखाई दे रहा है सब कुछ खत्म हो जाने वाला है जो रहने वाला है वह केवल इस निरंकार प्रभु का सिमरन ही है। अंत में मुखी महात्मा लखविंदर सुमन ने संयोजक महात्मा डा. एस.पी. सिंह व अन्य संगतों का धन्यवाद किया।

 

Related posts

Leave a Reply