Updated News :- लुटेरों ने पुलिस पर चलाई गोली

जालंधर :- शहर में हुई फायरिंग के मामले में जानकारी मिली है कि पुलिस तथा लुटेरों के बीच फायरिंग हुई है।

पुलिस सी.आई.ए. स्टाफ को जानकारी मिली थी कि राज नगर में किसी जगह पर लुटेरे छिपे हुए है, जिन्होंने शहर में कुछ वारदातों को अंजाम दिया है। सूचना पाने पर पुलिस ने उक्त जगह पर रेड की, जिसमें  लुटेरों ने पुलिस पर गोली चला दी। घटना में हताहत तो कोई नहीं हुआ लेकिन 3 लुटेरों को पुलिस  पकड़ने में सफल रही है। बताया जा रहा है कि इन काबू किए गए युवकों में एक गैंगस्टर भी है। 

जानकारी के अनुसार यह लुटेरे जे.पी.नगर में टायल व्यापारी गोरव अरोड़ा के साथ हुई लूट में भी शामिल थे। गौरतलब है कि गोरव अरोड़ा से लुटेरों ने 5 लाख के करीब राशि लूट ली थी। इस दौरान लुटेरों ने फायरिंग भी की थी। पुलिस जल्द ही इस संबंध में प्रैस कांफ्रैंस करके बड़ा खुलासा कर सकती है। यह भी खबर मिली है कि इन लुटेरों ने कुछ और लूट की घटना को भी अंजाम दिया है, जिसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। 

Related posts

Leave a Reply