समाजिक संघर्ष पार्टी ने मज़दूर नेता नौदीप कौर को रिहा करवाने के लिए केन्द्र/हरियाणा सरकार से जोरदार मांग की
होशियारपुर, 12 फरवरी (अदेश, करण लाखा) :- समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के नेताओं सर्वश्री इंजी. किशोर गुरु (इंचार्ज पंजाब तथा चंण्डीगढ़), मास्टर महिन्द्र सिंह हीर (प्रदेश अध्यक्ष), तीर्थ राम तोगडि़या (महासचिव पंजाब), हरविन्द्र सिंह प्रिंस (प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग), कुलबंत सिंह चौहान, रिटार्यड एस.डी.ओ., हरदयाल सिंह, हरचन्द सिंह जखवाली, अमर सिंह बरनाला, प्रगट सिंह राजेआना (उप-प्रधान पंजाब), हरजिन्द्र कौर, राजिन्द्र कौर राजा सांसी, सुरिन्द्र कौर (महिला विंग) ने इक्ठे सांझी प्रैस विज्ञप्ति में अनुसूचित जाती की नौज़वान नेता नौदीप कौर (श्री मुक्तसर साहिब) को नाजायज़ ढंग से गिरफ्तार करके तथा उस पर अत्याचार तथा शारीरिक शोषण करने की कारवाई की हरियाणा की भाजपा सरकार तथा वहां की पुलिस की जोरदार शब्दों में निंदा की है।
उन्होने यह भी कहा कि देश में जो लोग अपने अधिकारों के लिए संविधानिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं उनपर भाजपा सरकारें अनेकों तरहां के जुल्म तथा अत्याचार कर रही हैं। श्री हीर ने बताया की मज़दूर नौजवान नेता नौदीप कौर जो कि लम्बे समय से मज़दूरों के अधिकारों के लिए संघर्षशील है को हरियाणा की सरकार तथा अमीर उद्योगपतियों की शह पर पुलिस ने उसको उस समय गिरफ्तार किया जब बह मज़दूरों के बड़े काफिले के साथ किसान आंदोलन में भाग ले रही थी। किसान तथा मज़दूर एकता तथा किसान आंदोलन को और मज़बूत करने के लिए भाषण दे रही थी।
पार्टी ने इस लिए भी रोष प्रकट किया की उस पर गम्भीर आरोप लगाकर गिरफ्तार करके उसपर अमानवीय अत्याचार तथा शारीरिक शोषण किया गया जो कि भाजपा की केन्द्र सरकार , हरियाणा तथा अन्य राज्यों की भाजपा सरकारों के कफन में कील साबित होगा। पार्टी देश के प्रधान मन्त्री से अपील करती है कि हरियाणा सरकार को नौदीप कौर को तुरंत रिहा करने के लिए निर्देश जारी करें।
पाटीं के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर महिन्द्र सिंह हीर ने यह भी कहा कि जो लोग अपने संविधानिक अधिकारों के लिए संविधानिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं सरकार उनको देश द्रोही कह कर जेलों में डाल रही है जो की देश के माथे पर कलंक है। उन्होने हरियाणा के पुलिस अधिकारियों जिन्होने नौदीप कौर पर झूठा मुक्दमा डाल कर अत्याचार किया है तथा शारीरिक शोषण किया है, उनपर केस दर्ज करके नौकरी से निलंबित करने के उपरांत जेलों में बंद करने की ज़ोरदार मांग की।
उन्होने यह भी बताया कि नौदीप कौर की तुरन्त रिहाई के लिए पार्टी की तरफ से देश के प्रधान मन्त्री/हरियाणा सरकार/पंजाब के मुख्य मन्त्री को जिले के डिप्टी कमीश्नर के माध्यम से एक मांग पत्र भेजा जाएगा। जिला अध्यक्ष नंबरदार सुखविन्द्र लाल ने बताया कि पार्टी की तरफ से 16 फरवरी दिन मंगलवार को 12 बजे जिले के डिप्टी कमीश्नर को मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होने नौदीप कौर को रिहा करवाने के लिए समूह इंसाफ पसंद तथा संघर्षशील संगठनों को संाझा संघर्ष करने का निमंत्रण दिया।

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp