त्योहार हमारे हैं तो लाभ विदेशी क्यों लें : कुलदीप कौर
नीति तलवाड की अध्यक्षता में लगाई स्वदेशी सामान की प्रदर्शनी
होशियारपुर : समस्त भारत में इस समय त्योहारों की गूंज है और इन त्योहारों पर भारतीय अपने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार लाखों रुपए का सामान खरीदते हैं , उपरोक्त शब्दों दिवांग कुलदीप कौर ने नीति तलवाड की अध्यक्षता में श्रीजी निकुंज सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा दिवाली के उपलक्ष में स्वदेशी सम्मान की प्रदर्शनी के मुहूर्त समय पर कहे। उन्होंने कहा कि भारतीयों की इसी बात को देखते हुए विदेशी कंपनियों ने भारतीय बाजारों में अपना कब्जा जमा लिया है जिससे वह दुश्मन देश हमारे मुकाबले में हमारे ही पैसे से समृद्ध हो रहे हैं।
इस मौके नीति तलवाड ने बताया कि श्रीजी निकुंज सेल्फ हेल्प ग्रुप ऐसी बहनों का सहयोगी है जिनमें हुनर तो परमात्मा ने दिया है पर उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए समय और साधन नहीं दिए उन्होंने कहा कि इस तरह के बहुत से सेल्फ हेल्प ग्रुप हैं जो घरेलू वस्तुएं बनाकर अपना जीवन जापन कर रहे हैं उन्होंने कहा इन ग्रुपों का ही मार्गदर्शन कर उन्हें मार्केट की डिमांड के अनुसार सामान बनाने के लिए प्रेरित किया गया जिसके फल स्वरुप बहनों ने दीपावली को देखते हुए सजावट का सामान बनाया है नीति तलवार ने बताया कि यह सामान बहुत ही उच्च क्वालिटी एवं सस्ते भाव में उपलब्ध है और इस सामान को बेचकर जो भी लाभ अर्जित होगा वह सारे का सारा सामान बनाने वाली महिलाओं को ही दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्रीजी निकुंज सेल्फ हेल्प ग्रुप नए बहनों को सामान बनाने के लिए वित्तीय सहायता भी की है जिससे यह बहाने अपने जीवन को बिना किसी दबाव से बेहतर बना सकें।
इस मौके समाज सेवक संजीव तलवाड़ ने कहा कि हम सभी दीपावली पर एक दूसरे को उपहार देकर त्यौहार मनाते हैं अगर हम इस दिवाली पर संकल्प लें कि हम केवल स्वदेशी सामान के उपहारों का ही आदान-प्रदान करेंगे तो भारतीय बाजार तो समृद्ध होगा ही उसके साथ दूर अपने घर में बैठकर यह सामान बनाने वाले कारीगर और उनके परिवार भी खुशी-खुशी दीपावली मना पाएंगे ।
इस मौके ग्रुप के सदस्य प्रिया सैनी मुस्कान पाराशर कृष्ण थापर ने बताया की यह प्रदर्शनी रोजाना 11:00 बजे से 2:00 बजे तक श्री हरि ओम मंदिर नारायण नगर में दीपावली तक लगेगी ।उन्होंने कहा इन मेहनती बहनों का मनोबल बढ़ाने के लिए हम सभी को एक बार इस प्रदर्शनी को जरुर देखना चाहिए इस मौके समाज सेवी राजीव महाजन सरबजीत कौर मनीष कुमार राकेश सहारा वरुण सैनी उपेंद्र सिंह संजीव थापर युदवीर सिंह मंगत राम एवं बहुत सी महिलाओं ने महिलाओं के इस कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें हर सहयोग देने का वादा किया।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp