LATEST NEWS : तीक्ष्ण सूद, पठानिया और निपुन का कैबिनेट मंत्री अरोड़ा पर बड़ा हमला

 

-दो साल में पँजाब सरकार का शहरी विकास शून्य:तीक्ष्ण सूद

-नगर निगम के फंडों से होने वाले विकास पर बयानबाज़ी कर अरोड़ा कर रहे गुमराह

HOSHIARPUR (ADESH PARMINDER SINGH) भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद,जिला अध्य्क्ष श्री विजय पठानिया व जिला महामंत्री श्री निपुण शर्मा ने पँजाब कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोडा के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है

जिसमे कहा गया है कि 20करोड़ रुपये को शहरी विकास के कामों को मंजूरी दी गयी है।ऐसे बयानों से शहर की जनता को गुमराह करने का काम मंत्री अरोडा कर रहे है।

भाजपा नेताओं द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि पँजाब में कांग्रेस को सत्ता में आए 2साल हो गए है।लेकिन आज तक एक नया पैसा विकास कार्यो के लिए नही आया।और तो और पिछली अकाली भाजपा सरकार द्वारा करवाये जाने वाले विकास कार्यों को रोक दिया गया था।

Related posts

Leave a Reply