12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत : सेशन जज बाजवा लोक अदालत में आपसी रजामंदी से होंगे फैसले

(जानकारी देते हुए सेशन जज कंवलजीत सिंह बाजवा )

सुजानपुर 25 नवंबर(राजिंदर सिंह राजन /अविनाश) : राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथॉरिटी तथा पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के मेंबर सचिव के निर्देशानुसार कोर्ट कंपलेक्स पठानकोट में 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला कानूनी सेवा अथारिटी के चेयरमैन डिस्टिक एंड सेशन जज कंवलजीत सिंह बाजवा तथा सचिव सिविल जज सीनियर डिविजन जितेंद्र पाल ने बताया कि लोक अदालत ने लोग अपना केस लगाकर अपना केस तुरंत हल कर सकते हैं जिसमें लोगों को सबसे सस्ता न्याय मिलता है और दोनों ही पार्टियों की जीत होती है, उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत के निर्णय के खिलाफ किसी भी अदालत में अपील नहीं की जा सकती उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपसी रजामंदी से केसों का निपटारा किया जाएगा इस लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लगा कर लोगों को लाभ दिया जा सकता है , उन्होंने बताया कि लोग अदालत में हल होने के बाद संबंधित केस की कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है ।                             

Related posts

Leave a Reply