LATEST: पुलिस पर गोलियां चलाने वाले युवक गुरविंदर सिंह की मौत

पुलिस पर गोलियां चलाने वाले युवक गुरविंदर सिंह की मौत

मोगा, 11 जून
सदर थाना अंतर्गत ग्राम खोसा पंडो में 8 जून की रात को पुलिस पर गोलियां चलाने वाले युवक गुरविंदर सिंह (36) की गुरु खोसा पंडो की,  गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, फरीदकोट में इलाज के दौरान मौत हो गई।

थानाध्यक्ष करमजीत सिंह धालीवाल ने गुरविंदर सिंह की मौत की पुष्टि की है। उसके चाचा बलदेव सिंह ने 8 जून को एसएसपी को पराली जलाने के संबंध  में गुरविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जब सदर थाना पुलिस देर रात गांव में कार्रवाई के लिए गई, आरोपी घर की छत पर राइफल लेकर घूम रहा था। उसने पुलिस को घर में ना घुसने की चेतावनी दी।

सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह, कांस्टेबल जगमोहन सिंह और कांस्टेबल वेदम सिंह ने आरोपी  को पकड़ने के लिए जब आगे बड़े  तो उसने गोलिआं चला दी। कांस्टेबल जगमोहन सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई और इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह और कांस्टेबल वेदम सिंह घायल हो गए। गुरविंदर सिंह पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया और उसके पेट और पैर में गोली लगी। उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related posts

Leave a Reply