केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन की माता का देहांत


नई दिल्ली6 सितंबर( CDT) : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन की मां का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। हर्षवर्धन ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी। हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है कि इस धरती पर मेरा सबसे प्रिय इंसान,मेरी मां का निधन हो गया है।वह 89 वर्ष की थीं और आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। एक मजबूत व्यक्तित्व,मेरे मार्गदर्शक और दार्शनिक के प्रस्थान के साथ, मेरे जीवन में एक खालीपन आ गया है जिसे कोई भी नहीं भर सकता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हर्षवर्धन ने एक ट्वीट के साथ अपनी मां की तस्वीर सांझा की।

Related posts

Leave a Reply