9500 कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा पिछले 20 वर्षों से कर रहे है कम वेतन पर कार्य
पंजाब सरकार ने नियमत करने का किया था वायदा
संवाददाता सूत्र 9855963127 जुगियाल /पठानकोट (के के हैप्पी) : नैशनल हैल्थ मिशन के तहत पिछले 20 वर्ष से कम वेतन पर कार्य कर रहे 9500 कर्मचारी अपने को नियमत करने की मांग लेकर 23 जुलाई से हड़ताल पर जा रहे है जिस से कोरोना की महामारी पर अन्य डाक्टरों के साथ कंधे से कंधा मिला कर दिन रात चल रही स्वस्थ सुविधा पर असर पड़ेगा।
जिस की जानकारी देते हुये जिला पठानकोट के एन आर एच एम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष पंकज कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि 23 जुलाई दिन वीरवार से सभी एनआरएचएम कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे है और जिस की जानकारी जिला पठानकोट के सिवल सर्जन और नोडल अधिकारी डा राकेश सरपाल को दे दी गइ्र है।
उन्होंने बताया कि पंजाब के स्वस्थ मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अरमिंदर सिंह ने एक विशेष बैठक मे उनके साथ उनको नियमत करने का वायदा किया था पर अब पंजाब सरकार उनको नियमत ना कर अन्य नये कर्मचारियों को रखा जा रहा है। उन्होने बताया कि वह पिछले 20 वर्ष से कम वेतन पर कार्य करते चले आ रहे और अब उनकी आयु भी इतनी हो गई कि वह कही और नही जा सकते। इस मौके पर उन्होने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांग ना मानी तो वह अपने संघर्ष को और भी तेज करें गे। जिस मे कई और सरकारी संगठनों ने भी उनका साथ देने का वायदा किया है। उन्होने मांग की है कि उनको जल्द नियमत कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाये। इस मौके पर डा पंकज कुमार, डा विनय, डा रोहित कालरा, डा नवनीत कौर, अरून सिंह, अमनदीप सिंह, पारस सैनी, अमन के इलावा अन्य मौजूद थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp