जालंधर – दिल्ली में 26 जनवरी को हुए उपद्रव के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज दिल्ली पुलिस एवं एऩआईए की टीम ने बस्ती बावा खेल क्षेत्र में छापेमारी की। जिन आरोपियों ने लाल किले पर झंडा फहराया था उनमें से एक आरोपी जालंधर का होने की आशंका है।
उसी की गिरफ्तारी के लिए यह रेड की गई। जिस घर पर रेड की गई वहां पुलिस को ताला लगा मिला।
इस बारे में एसीपी वेस्ट पलविंदर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मामला गुप्त रखा हुआ है। उन्हें ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने छापामारी की कार्रवाई की है।

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp