(शाहपुर कंडी टाउन शिप मे मुख्य अभियंता के कार्यलय समक्ष धरने पर बिमार 70 साला कुलविंदर सिंह साथ मे जापान सिंह,शर्म सिंह)
बांध प्रशासन के अस्पताल मे करवाया भर्ती, ठंड के कारण बढ़ा ब्लड प्रैशर और हुआ बुखार
अभी भी शांतमई ढंग से जारी रहेगा धरना — दयाल सिंह
पठानकोट / जुगियाल 18 फरवरी (के.के हैप्पी) : रोजगार और अपने साथ हुई धक्केशाही के लिये इंसाफ की मांग को लेकर अध्यक्ष दयाल सिंह की अध्यक्षता मे चल रहे शाहपुर कंडी बैराज संघर्ष कमेटी जुगियाल जैनी का चीफ इंजीनियर रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुर कंडी बांध परियोजना के कार्यलय समक्ष स्थाई धरना 29वें दिन मे प्रवेश कर गया। 29वें दिन धरने पर बैठे 70 साला बजुर्ग कुलविंदर सिंह की फिर दोबारा ठंड के कारण हालात खराब हो गई और सीने मे जोर से दर्द और बुखार आने के कारण 108 पर फोन कर ऐबुलैंस मगवा कर उसे बांध परियोजना के शाहपुर कंडी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जिस की जानकारी देते हुये दयाल सिंह ने बताया कि उनके धरने के साथी रोजाना खुले आसमान के नीचे दरी पर सोते है और प्रशासन के विरोध जताते हुये सादगी मे रहते है। उन्होने बताया कि अब से पहले 7 फरवरी दिन रविवार तड़के सुबह लगभग 4 बजे कुलविंदर सिंह को घरवारह सी होने लगी तो उसे जांच के लिये अस्पताल मे भर्ती करवाया था पर आज बुधवार तड़के फिर ऐसे ही सीने मे दर्द हुआ तथा तेज बुखार आया और कंपन होने लगी। उन्होने बताया कि 108 नंबर डायल कर एैबुलैंस की मदद से उसे अस्पताल मे भर्ती करवाया गया यहां उसका उपचार घर उसे घर भेज दिया गया। इस मौके पर डा जेपी भटी ने बताया कि कुलविंदर सिंह का ठंड के कारण ब्लड प्रैशर बढा और सर्दी, जुकाम के साथ बुखार आया है जिस का उपचार कर उसे घर मे जा कर आराम करने की सलाह दी गई है और आवश्यक जांच के लिये हृदय विशेषज्ञ की राय भी लेने की सलाह दी है।
(शाहपुर कंडी अस्पताल के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुये दयाल सिंह साथ मे अन्य बैराज औसती)
इस मौके पर दयाल सिंह नें कहा कि पिछले 20 जनवरी से वह लोग अपने हक्को की राखी के लिये गौहार लगा रहे है पर प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध नही ले रहे। इस मौके अस्पताल के बाहर रोष प्रगट करते हुये उन्होने कहा कि उनके द्वारा कई ऐसे धरने और प्रदर्शन कर चुके है पर बांध प्रशासन और सिवल प्रशासन के किसी भी अधिकारी के कानों पर जू तक नही सिरकती। इस मौके पर उन्होने कहा कि वह किसान है जो दिन रात ऐक कर अपने खेतों मे सर्दी गर्मी की परवाह किये बगैर खेती करते है। पर सरकार की ओर से उनकी बहूमुल्य जमीन अधिगृह कर बदले मे उनको रोजगार भी ना देकर दर दर की ठोकरें खानों को मजबूर कर दिया। रहती कसर बांध परियोजना के ऐक पटवारी ने जाली दस्तावेज तैयार करवा कर अपने रिशतेदारों को नौकरी दिलवाई है। इस लिये अब वह परवारी को सरकारी सेवा से डिसमिस, गलत तरीके से रोजगार हासिल करने वालों को बाहर का रास्ता दिखलवा कर और योग्य बैराज औसतियों को रोजगार दिलवा कर ही धरने से उठेगे। चाहे ठंड के मारे उन पर कुछ भी हो वह पीछे हटने वाले नही है। इस मौके पर दयाल सिंह, जापान सिंह, शर्म सिंह,जगीर सिंह, दिलावर सिंह, कुलवीर, रवि, गुरदीप सिंह, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह, अर्जुन ङ्क्षसह, अरूण सिंह, बस्सन सिंह, दिलवाग सिंह, सरवन सिंह, गुरनाम सिंह, गुरजंत सिंह, महिंदर सिंह मनजीत सिंह, कर्णवीर सिंह, औंकार सिंह के इलावा अन्य उपस्थित थे।
- ਜ਼ਮੀਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਝਗੜਾ: ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਤਿੰਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਬੁਢਾਪਾ ਸਕੀਮ ਵਾਸਤੇ 4000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਬਜਟ
- ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਲਿਸਟ ਵਿੱਚ ਗੜਬੜੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ਬਣਾਈ
- 5 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਘੋਸ਼ਿਤ
- Punjab Police Promotions : 727 Personnel Elevated by DIG Sidhu
- ਵੱਡੀ ਖਬਰ :: ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ 55.45 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਜਾਰੀ, 86583 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਲਾਭ
- ਜ਼ਮੀਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਝਗੜਾ: ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਤਿੰਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਬੁਢਾਪਾ ਸਕੀਮ ਵਾਸਤੇ 4000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਬਜਟ
- ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਲਿਸਟ ਵਿੱਚ ਗੜਬੜੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ਬਣਾਈ
- 5 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਘੋਸ਼ਿਤ
- Punjab Police Promotions : 727 Personnel Elevated by DIG Sidhu
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp