पठानकोट (राजिंदर सिंह राजन /अविनाश ) : सिविल सर्जन पठानकोट भूपेंद्र सिंह तथा एसएमओ बिंदु गुप्ता सीएचसी घरोटा के दिशा निर्देश अनुसार डॉक्टर रमनदीप कौर पीएचसी घियाला की अध्यक्षता में घियाला स्टेशन पर कोरोना से संबंधित सैंपलिंग हेतु कैंप लगाया गया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक अविनाश शर्मा ने बताया कि इस कैंप में 70 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। उन्होंने कहा कि इस रमनदीप कौर द्वारा लोगों को करोना बीमारी के संबंध में जानकारी देते हुए घर से बाहर निकलते समय सावधानियां रखने हेतु जागरूक किया गया। डॉक्टर रमनदीप कौर ने उपस्थित लोगों को बताया कि घर से बाहर जाते समय मुंह पर मास्क जरूरी पहने। एक दूसरे से 2 मीटर की निश्चित दूरी बनाकर रखें। बार-बार साबुन से हाथ धोएं ताकि अनजानी सतहों को छूने से हाथ संक्रमित हो सकते हैं, जिससे बीमारी का फैलाव बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि खांसी-जुकाम,बुखार या सांस संबंधी समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवाएं। इस अवसर पर सरपंच बलबीर सिंह गांव अनेड़ सुशील जोगी, तिलकराज, हरिसिंह, जगन्नाथ स्वास्थ्य कर्मचारी, कमलप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखविंदर कौर स्वास्थ्य कर्मचारी, सी एच ओ डाक्टर प्रीति, डॉ दीपाली, डॉ साहिल, लैब टेक्नीशियन कुलविंदर कुमार,उर्मिला देवी आशा वर्कर इत्यादि उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp