चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक बहुत ही अजीब मामला सामने आया है।
चंदौली के सदर में एक महिला पति की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति ने उसे करवाचौथ पर साड़ी से मैचिंग लिपस्टिक, चूड़ी- बिंदी और मेकअप का सामान खरीद कर नहीं दिया है,
इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह कोई काम समय पर नहीं करता है।
शिकायतकर्ता महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अगर घर में गैस खत्म हो गई है तो समय पर सिलेंडर लाकर नहीं देता है इस कारण उसे चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता है।
पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ता महिला ने यह भी बताया कि वह पति की हरकतों से परेशान हो चुकी है इसलिए वह चाहती है कि पुलिस उसके पति के खिलाफ उचित कार्रवाई करे।
शिकायतकर्ता महिला की बातें सुनकर महिला डेस्क पर मौजूद पुलिसकर्मी हैरान रह गईं। वहीं महिला पुलिसकर्मियों ने बाद में पति के खिलाफ अजीबो-गरीब शिकायत लेकर पहुंची महिला को काफी समझाया और उसकी काउंसलिंग की। महिला पुलिसकर्मियों ने उसके पति को भी फोन पर समझाया, जिसके बाद महिला घर चली गई।
- Deputy District Education Officer Visited Primary Teachers’ Training
- Delhi Assembly Elections: Arvind Kejriwal Predicts Over 60 Seats, Calls for Women’s Active Participation
- ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਗ੍ਰਨੇਡ ਧਮਾਕਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ: ਸੀਪੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ, ਅਫਵਾਹਾਂ ਨਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ
- ਡੋਨਾਲਡ ਟਰੰਪ ਵੱਲੋਂ ਕੈਨੇਡਾ ‘ਤੇ ਲਗਾਏ ਟੈਰਿਫ ਤੋਂ ਬਾਦ ਟਰੂਡੋ ਨੇ ਕੀਤਾ ਇਹ ਐਲਾਨ, ਮੈਕਸੀਕੋ ਨੇ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ
- ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੁਆਰਾ ‘EAGLE GROUP’ ਦਾ ਗਠਨ ਇੱਕ ਸਰਗਰਮ ਕਦਮ, ਵੋਟਰ ਲਿਸਟ ਵਿੱਚ ਗੜਬੜੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮ ਬਣਾਈ
- 5 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਘੋਸ਼ਿਤ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp