पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा बोले : न होगी मंडी बंद और न ही एमएसपी बंद,किसान न हो गुमराह

विपक्षी दल कर रहे है किसानों को गुमराह : अश्वनी शर्मा

घरोटा 1 अक्टूबर ( शम्मी महाजन) : किसान बिल के मुद्दे पर किसानों से चर्चा करने हेतु पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने एक मीटिंग की।मीटिंग की प्रधानगी देहाती मंडल  अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की। गांव तलवाड़ा में हुई मीटिंग मे देहाती मंडल के 35 गांव से किसानों व वर्करों ने भाग लिया। बिल को लेकर किसानों ने  पंजाब प्रधान से चर्चा,भ्रम को दूर किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किसानों की समस्याओं को सुनने  के उपरांत केंद्र की मोदी सरकार किसान हितैषी नीतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार  किसानों की आमदन को दुगने करने हेतु प्रयासरत है।इस के लिए उन्होने पिछले समय पर महत्वकाक्षी योजनाए भी कि लागू की है। पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने  कहा कि  बिल अनुसार  ना तो मंडी और ना ही एमएसपी को खत्म किया जा रहा है ।बल्कि किसानों को एक और विकल्प मुहैया करवाया गया है।जिसका वह लाभ उठा सकते है। प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने राज्य की विपक्षी पार्टियों पर हमले करते कहा कि वह किसानों को गुमराह कर के अपने राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। उन्होंने किसानों को जागरूक होने तथा केंद्र पर विश्वास करने की अपील की ।

जिस से इस बिल का लाभ अर्जित किया जा सके।प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि जल्द ही पूरे राज्य के गांव में जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी। जिस से किसानों के भ्रम को दूर किया जा सके। इस मौके पर  ठाकुर सुभाष  सिंह सुखजिंदर सिंह ,जसवंत सैनी ,सोनू ,बब्बू , जनक राज, बिल्ला , प्रदीप सिंह नारायण सिंह, दविंदर सिंह ,राम शर्मा ,तरसेम लाल ,गणेश राज ,प्रदीप सिंह ,जनक राज इत्यादि अन्य भी उपस्थित थे

Related posts

Leave a Reply