पुरानी पेंशन बहाल की जाए राजेंद्र :धीमान जिला अध्यक्ष
सुजानपुर 8 जनवरी(राजिंदर सिंह राजन /अविनाश) : पी डब्ल्यू डी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन जिला पठानकोट गुरदासपुर की और से पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों को छठा वेतन आयोग रिपोर्ट की देरी के विरोध में माधोपुर नेशनल हाईवे सड़क के किनारे सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया।संबंधी जानकारी देते हुए जिला प्रधान राजिंदर कुमार, महासचिव मेघराज, सुरेंद्र सिंह ,मानसिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों की पूर्ति करने कोई ध्यान नहीं दे रही उन्होंने कहा कि छठा वेतन आयोग की रिपोर्ट देने के लिए 31 दिसंबर का समय तय किया गया था जिसको बढ़ाकर अब 28 फरवरी तक कर दिया गया है जिसके कारण पंजाब के समूचे कर्मचारियों में निराशा पाई जा रही है उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 से वेतन आयोग ड्यू है जो 4 वर्ष पूरे होने के बाद भी कर्मचारियों को अभी नहीं दिया जा रहा , इसके ईलावा डी ऐ किस्तों का बकाया करोड़ों रुपए कर्मचारियों के सरकार ने दबा कर रखे हैं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों में भारी निराशा पाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगे पूरी करने के बजाए कर्मचारियों का ध्यान भटकाने के लिए कर्मचारी विरोधी पत्र निकाल रही है उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगे छठा वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से दिया जाए, डी ऐ की बकाया किस्ते दी जाए ,जजिया टैक्स प्रति महीना 200रुपैया लगाया वापस लिया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, जूनियर टेक्नीशियन को10300+3200 ग्रेड पे स्केल दिया जाए, सभी कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए, तीन दर्जा चार कर्मचारियों के सर्वस रूल बनाए जाएं, ठेका कर्मचारियों किरत कमिश्नर कानून लागू किया जाए , ठेका कर्मचारियों को विभाग में लेकर रेगुलर किया जाए, पुरानी पेंशन शामिल हुए कर्मचारियों के सीपीएफ के पैसे कर्मचारियों के खाते में डाले जाएं, इसी तरह दर्जातीन, दर्जाचार कर्मचारियों को टाइम स्केल दिया जाए, दर्जा चार कर्मचारियों को तरक्की दी जाए, जिन टेक्निशनओ ने जूनियर इंजीनियर का टेस्ट पास किया है उनको जूनियर इंजीनियर की तरक्की दी जाए, खाली पद पूरे स्केल पर भरे जाएं , प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का किया जाए, सर्वोच्च न्यायालय का फैसला समान कार्य समान वेतन का लागू किया जाए, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगें शीघ्र को शीघ्र पूरा नहीं किया तो सभी विभागों के कर्मचारी सभी यूनियनों संयुक्त होकर पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा महासचिव सुरेश कुमार , प्रधान रजिंदर कुमार ,कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, सतनाम सिंह,,रमेश कुमार, सरबजीत सिंह ,कुलदीप सिंह ,फकीरचंद ,कुलदीप सिंह सठियाली फकीरचंद,द्वारकानाथ, मानसिंह,सुरेंद्र सिंह,हरपाल सिंह,जगत राम बलविंदर सिंह,, जितेंद्र सिंह , राजकुमार ,राजेश शर्मा,, नरेंद्र कुमार , मनोहर लाल, टहल सिंह ,,सतीश शर्मा ,सोमराज ,कुलदीप शर्मा, बलवंत सिंह , बलविंदर कुमार आदि उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp