राजा सैनी जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष भानू प्रताप राणा ने की घोषणा

होशियापुर 30 सितंबर(चौधरी) : जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण  शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा,प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष भानु प्रताप राणा, जोनल प्रभारी डॉ सुभाष शर्मा,जिला प्रभारी विनोद शर्मा से विचार विमर्श करने के उपरांत मोहिंदर पाल सैनी (राजा) को जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।उनकी नियुक्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी व युवा  शक्ति पार्टी के साथ ज्यादा जुड़ेगी। इस मौके शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है और उनकी नियुक्ति से पूरे जिले भर से नौजवान जुड़कर मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाएंगे।

Related posts

Leave a Reply