बड़ी खबर: पूर्व मंत्री तीक्षण सूद ग्रिफ्तार READ MORE: CLICK HERE::

पूर्व मंत्री तीक्षण सूद चंडीगढ़ में ग्रिफ्तार 

होशियारपुर (आदेश ) भाजपा नेताओं निपुण शर्मा ने जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब भाजपा के नेताओं ने जहरीली शराब मामलें में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर का आवास घेरने के लिए सत्याग्रह किया। जिसमें होशियारपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने भी हिस्सा लिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तीक्ष्ण सूद ने जिस तरह आज चंडीगढ़ जाकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी के साथ गिरफ्तारी भी दी।
सभी कार्यकर्ताओं के लिए उम्दा उदाहरण है। होशियारपुर के सभी कार्यकर्ता उनकी तरह कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के खिलाफ ऐसे ही संघर्ष करते रहेंगे।भाजपा नेताओं ने उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा,जनून को देखकर होशियारपुर के कार्यकर्ता भी उसी उत्साह से पार्टी के लिए काम कर रहे है।जिस प्रकार तीक्ष्ण सूद जी-जान से लगे है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तीक्ष्ण सूद छात्र राजनीति से निकले जमीनी स्तर के नेता है और संघर्ष करते हुए कई बार सरकार से सीधे टक्कर लेते रहे है।इसके लिए उन्होंने अनेकों बार गिरफ्तारियां भी दी और जेल भी गए।
उन्होंने कहा कि ऐसे नेता पार्टी की ताकत होते है और कार्यकर्ताओं के लिए मिसाल बनते है।

Related posts

Leave a Reply