सुजानपुर के खेल स्टेडियम में रिनोवेशन के कार्य का किया उद्घाटन

(स्टेडियम में रिनोवेशन  कार्य का शुभारंभ करते हुए एडवोकेट भानु प्रताप सिंह)

5 करोड़ के विकास कार्यों से सुजानपुर का होगा कायाकल्प : एडवोकेट भानु प्रताप सिंह

सुजानपुर 6 नवंबर(राजिंदर सिंह राजन /अविनाश) : सुजानपुर के खेल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी विजय सागर की अध्यक्षता में किया गया  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से कांग्रेस मीडिया सेल के कोआर्डिनेटर एडवोकेट भानु प्रताप सिंह, तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पंजाब कांग्रेस सचिव ठाकुर साहिब सिंह साबा, ब्लॉक समिति चेयरमैन अलविंदर सिंह लाडी,  पूर्व पार्षद महेंद्र बाली उपस्थित हुए इस मौके पर स्टेडियम के रिनोवेशन के कार्य का कांग्रेस मीडिया सेल के कोऑर्डिनेटर एडवोकेट भानु प्रताप सिंह ने  रिबन काटकर शुभारंभ किया इस मौके पर एडवोकेट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि  पंजाब प्रधान  सुनील जाखड़ के  द्वारा  सुजानपुर में 5 करोड रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं इसी कड़ी में 23 लाख ₹6000 खर्च करके  स्टेडियम में ग्राउंड की लेवलिंग सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे उन्होंने कहा कि पिछले काफी लंबे समय से यह मांग थी कि स्टेडियम की रिनोवेशन   करवाई जाए जिसे आज पूरा किया जा रहा है उन्होंने कहाा कि इसकेेे साथ ही सुजानपुर के  कम्युनिटी हॉल का 24.51 लाख रुपए की लागत से रिनोवेशन का कार्य भी शुरू हो चुका है उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ की अगुवाई में सुजानपुर में 5 करोड रुपए के विकास कार्यय करवाए जा रहे हैं जिसकेेेे लिए वह प्रधान सुनील जाखड़ के अति आभारी हैं इस अवसर पर पूर्व पार्षद महेंद्र बाली, यंग ब्लू क्लब केे अध्यक्ष ठाकुर चमेल सिंह पम्मी पठानिया धीरज उप्पल अश्वनी कुमार संदीप साहनी अमित महाजन राजेश साहनी जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Reply