शहीदों का बलिदान सर्वोपरि : सुधीर महाजन

सुजानपुर 28 सितंबर(राजिंदर सिंह राजन /अविनाश) : वीर हकीकत राय युवा मोर्चा सुजानपुर की ओर से शहीद -ऐ- आजम भगत सिंह जी के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य पर अध्यक्ष सुधीर महाजन की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन शनि देव मंदिर सुजानपुर के प्रांगण में किया गया सबसे पहले पोधोरोपण किया गया उसके बाद शहीद भगत सिंह जी  के चित्र के समक्ष नमन किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष सुधीर महाजन ने भगत सिंह से जुड़ी एक घटना के बारे में बताया कि एक बार भगत सिंह जी को खेलते समय अपने चाचा जी की बंदूक हाथ लग गई। उन्होंने अपने चाचा जी से पूछा कि इससे क्या होता ?

चाचा जी ने बताया कि वे इससे अंग्रेजी हुकूमत को दूर भगाएंगे।कुछ दिनों बाद जब भगत सिंह अपने चाचा के साथ खेतों में काम करने गए। उनके चाचा वहां एक आम का पेड़ लगा रहे थे।तब भगत सिंह ने पूछा चाचा यह क्या कर रहे हो तो उन्होंने कहा कि मैं आम का पेड़ लगा रहा हूं जिस पर बहुत से आम लगेंगे और हम सब खाएंगे। इतने में भगत सिंह ने घर से उनकी बंदूक ले आए और खेत में गढ्ढा खेदना शुरू कर दिया। खोदने के बाद बंदूक को जैसे ही गढ्ढे में डाल रहे थे तो चाचा ने कहा कि यह क्या कर रहे हो तब भगत सिंह ने कहा कि मैं बंदूक की फसल उगा रहा हूं।

जिससे कई बंदूके पैदा होंगी और हम अपने देश को इन अंग्रेजों से आजाद करवा सकेंगे। ऐसे थे हमारे भगत सिंह जिन्होंने देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराने के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हमारे प्रेरणा स्रोत है देश की आजादी के लिए उनके दिए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर रजत कुमार,मुकेश अबरोल,गौरव महाजन,कुशाल चलो्त्रा , सुनील कश्यप , दीपक  उपस्थित थे

Related posts

Leave a Reply