होशियारपुर (आदेश ) आज शिवसेना बालठाकरे के पंजाब उप्पाध्यक्ष रणजीत राणा , जावेद खान , संतोष गुप्ता , फूल भारद्वाज ने कहा कि विदेश में बैठे खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पुन्नू व उसके गुर्गों ने पंजाब का माहौल खराब करने हेतू जानबूझ कर आज पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जी के शहीदी दिवस पर पंजाब बंद की काल दी थी जिसे शिवसेना बालठाकरे व बजरंगदल के जबरदस्त विरोध के चलते और प्रशासन के कडे रूख से घबराकर गुरपतवंत सिंह पन्नू के खालिस्तानी समर्थक अपने अपने घरों में दुबके बैठे रहे और लोगों ने भी अपनी दुकाने खुली रख कर इनकी देश के टूकडे करने की गलत सोच का विरोध दर्ज करवाया इस अवसर पर कहा गया कि पंजाब की अमन शान्ति के लिए अपने प्राणों की आहूती देने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जी ने अपने कार्यकाल के दौरान आंतकवाद का कडा मुकाबला करना शुरू किया जिससे घबराकर खालिस्तानी ताकतों ने चंड़ीगढ में उनकी कार को बम से उड़ा दिया था.
मास्टर मांईड बलवंत सिंह राजोआणा को फांसी की सजा तक हुई थी जिसे बाद में उम्रकैद में बदला गया परन्तू आज भी शिवसेना पंजाब सरकार से मांग करती है कि ऐसे दूर्दांत आंतकवादी को फांसी दिलवाने के लिए काम करे ताकि पन्नू जैसे आंतकीयों को पंजाब में दहशत फैलाने कि हिम्मत ना हो और उनके लिए फांसी देने का रास्ता तैयार किया जा सके
इस अवसर पर शिवसेना के सोमराज बाजवा,ओम प्रकाश,विनोद वर्मां ,संजीव सूद,शम्मी शर्मां भोला गुज्जर,संदीप कुमार व बजरंगदल हिन्दोस्तान के संगठन मंत्री मनमोहन सिंह ,पंजाब युवा प्रधान सुखविन्दर सिंह व चब्बेआल सर्कल प्रधान प्रदीप दीपू कार्यकर्ताओं ने शिवसेना कार्यालय में पंजाब के महान सपूत सरदार बेअंत सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया व दो मिनट का मौन रखा गया व पुष्पांजलि भेंद कर श्रद्धासुमन भेंट किए ।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp