चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक ढांचे में वृद्धि करते हुए दल के जिला जत्थेदारों का ऐलान कर दिया है। आज पार्टी के मुख्य दफ्तर से जारी सूची के अनुसार पार्टी के 18 सीनियर नेताओं को (देहाती) जिला प्रधान बनाया गया है और 5 सीनियर नेताओं को (शहरी) प्रधान बनाया गया है।
जिन सीनियर नेताओं को जिला प्रधान बनाया गया है उनमें सुरजीत सिंह रक्खड़ा पटियाला (देहाती), गुरबचन सिंह बब्बेहाली गुरदासपुर (देहाती), प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा तरनतारन, वीर सिंह लोपोके अमृतसर (देहाती), गुरप्रताप सिंह टिक्का अमृतसर (शहरी), मनतार सिंह बराड़ फरीदकोट, गुरप्रताप सिंह वडाला जालंधर (देहाती), कुलवंत सिंह मन्नण जालंधर (शहरी), कंवरजीत सिंह रोजी बरकन्दी श्री मुक्तसर साहिब, इकबाल सिंह झुन्दा संगरूर (देहाती), सुरिन्दर सिंह ठेकेदार होशियारपुर (देहाती), वरदेव सिंह मान फिरोजपुर (देहाती), तीर्थ सिंह माहला मोगा (देहाती), जगदीप सिंह चीमा फतेहगड़ साहिब प्रधान बनाया गया है।
बलकार सिंह बराड़ को बठिंडा (देहाती), बाबा टेक सिंह धनौला बरनाला (देहाती), गुरचरण सिंह ग्रेवाल पुलिस जिला जगराओं, बुद्ध सिंह बलाकीपुर शहीद भगत सिंह नगर (देहाती), चरनजीत सिंह कालेवाल मोहाली (देहाती), कंवलजीत सिंघ रूबी मोहाली (शहरी), स. गुरमेल सिंह मानसा (देहाती), श्री प्रेम कुमार को मानसा (शहरी) और श्री अशोक कुमार अनेजा को फाजिल्का (शहरी) का प्रधान बनाया गया है। हरदीप सिंह बुटेरला को चंडीगड़ (यू.टी.) का दोबारा प्रधान बनाया गया है।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp