पंजाब के लोग तीसरे बदल के तौर देख रहे आप की और : प्रदेश उप प्रधान शैरी कलशी

(रामलीला मैदान घरोटा में मंच पर प्रदेश उप प्रधान शैरी कलशी, सुनील गुप्ता, मनोहर सिंह, लाल चंद, रंजीत सिंह इत्यादि)

आप यूथ की ब्लॉक स्तरीय कान्फ्रेंस घरोटा में सम्पन्न

घरोटा 29 नवंबर( शम्मी महाजन) : आम आदमी पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तरीय यूथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन रामलीला मैदान घरोटा में किया गया। जिसकी अध्यक्षता आप जिला मुख्य सचिव ठाकुर मनोहर सिंह ने की। जबकि बतौर मुख्य अतिथि आप युथ  उपप्रधान पंजाब शैरी कलशी उपस्थित हुए ।इस अवसर परआम आदमी पार्टी के जिला प्रधान सुनील गुप्ता ,सीनियर नेता   लालचंद कटारूचक , एडवोकेट नरिंदर कुमार , सीनियर एडवोकेट रंजीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

आम आदमी पार्टी युथ के प्रदेश उपाध्यक्ष शैरी कलशी ने कहा कि राज्य के लोगों का  कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा से मोह भंग हो चुका है। लोग इस समय तीसरे  बदल के तौर पर आप की ओर देख रहे हैं।उन्होंने पंजाब की कैप्टन सरकार पर तीखे हमले करते कहां के 4 साल के शासन काल दौरान राज्य में विकास कार्य ठप पड़े है कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। वहीं केंद्र की किसान विरोधी नीतियों से लोग बेहद खफा हैं।

जिला मुख्य सचिव मनोहर सिंह,लालचंद कतारूचक, सुनील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी तथा दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कार्यों तथा नीतियों से अवगत करवाया।उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते कहा कि वह पार्टी के उत्थान और प्रचार प्रसार में लगे। जिस से पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जा सके। और विधानसभा चुनाव में  पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को स्थापित किया जा सके। इस मौके पर मानक गुप्ता, सोमनाथ, सुरेश कुमार, बिल्ला इत्यादि उपस्थित थे

Related posts

Leave a Reply