प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर चलाया सेवा सप्ताह


(मेन बजार में सफाई अभियान चलाते हुये भाजपा मंडल कादिया के प्रधान जोगिन्द्रपाल भुटटो व अन्य)


बटाला/ कादियां-(अविनाश /अशोक )‌ : प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा मंडल प्रधान जोगिन्द्रपाल भुटटो तथा महासचिव अश्विनी वर्मा के नेतृत्व में  सेवा सप्ताह कार्य हेतू आज शहर में सफाई अभियान चलाया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये मंडल प्रधान जोगिंदरपाल भुटटो ने बताया कि प्रधानमन्त्री नरिन्द्र मोदी का यह हमेशा ही लक्ष्य रहा है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने चौगिर्दे को साफ रखे ताकि हम स्वयं को बिमारीयों से बचा सकें। क्योंकि अगर एक परिवार साफ रहेगा तो मोहल्ला, मोहल्ले से समाज,समाज से शहर,शहर से जिला,जिले से राज्य तथा राज्य से देश साफ सुथरा होगा।अगर प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को भाँप ले तो हमारा देश नमूने का देश बनेगा जोकि दूसरे देशों के लिये भी एक मिसाल होगा।

लेकिन इसके लिये प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।उन्होंने इस अवसर पर भाजपा वर्करों की डयूटीयां लगाईं कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों को साफ सुथरा रखने हेतू प्रत्येक मोहल्ले तथा वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाये। गुलशन कुमार,अशवनी वर्मा,गुरजीत कुमार भायुमों मंडल प्रधान,वरिन्द्र खोसला,गौरव राजपूत,बलदेव राज,संदीप भगत, केवल कृष्ण लूथरा,डा अजय कुमार छाबड़ा,बाॅबी चौहान,राज कुमार,विशाल शर्मा,मैडम कुलविन्द्र कौर,सचिव लखविन्द्र कौर,अमित महाजन आई टी सैल प्रधान तथा अंकित भाटिया आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Reply