काले कपड़े पहन कर रोष स्वरूप विधायक दिनेश बब्बू को दिया मांग पत्र
संवाददाता सहयोगी जुगियाल / पठानकोट( के.के.हैप्पी) :
पंजाब यूटी कर्मचारी एवं सेवा मुक्त संयुक्त फ्रंट के आहवान पर रणजीत सागर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर कार्यलय के समक्ष जिला कनवीनर गुरनाम सिंह सैनी, पंजाब कर्मचारी दल के प्रधान सलविंद्र सिंह लाधुपुर व अन्य के नेतृत्व में बांध कर्मचारियों ने पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल के दूसरे दिन भी रोष प्रदर्शन जारी रखा तथा विशाल धरना दे करकर्मचारियों के विरोध मे जारी विरोधी जारी अधिसूचना को रद्द करने की मांग की।
इस रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त फ्रंट के जिला कंवीनर गुरनाम सैनी,पंजाब कर्मचारी दल के प्रधान सलविंद्र सिंह लाधुपुर व अन्य ने पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर सरकार की गलत नीतियों का जम कर विरोध किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार आए दिन नए कर्मचारी विरोधी फरमान जारी करके कर्मचारियोंं को परेशान कर रही है।जिससे कर्मचारी वर्ग में लगातार रोष की लहर बढ रही है। उन्होनें बताया कि सरकार कर्मचारियों के बनते डीए की 143 माह का बकाया,डीए की बकाया चार किश्तें,डीए की किश्तों का बकाया, छठे वेतन आयोग की सिपारिशों व अन्य उचित मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
पुरानी पैंशन योजना को लागू नहीं किया जा रहा है, पुर्नगठन के नाम पर जल स्त्रोत विंभाग में कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है तथा अन्य कर्मचारी विरोधी निर्णय ले कर कर्मचारी वर्ग को नाहक तंग किया जा रहा है, जो कि कर्मचारियों को सहन नहीं है।कर्मचारी नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की है कि कर्मचारी विरोधी लिए गए निर्णयों को रद्द किया जाए, छठे वेतन आयोग की सिपारिशों को वर्ष 2016 से लागू किया जाए,डीए की बनती किश्तों व उनका बकाया व अन्य मांगों को शीध्र पूरा किया जाए नहीं तो पूरे पंजाब का कर्मचारी वर्ग एकजुट हो कर सरकार के विरूद्व बड़ा संघर्ष करने के लिए विवश हो जाएगा।वहीं पर संयुक्त फ्रंट व बांध कर्मचारियों ने रोष स्वरूप काले कपड़े पहन कर अपना मांग पत्र गांव चक्क माधोसिंह मे विधायक दिनेश बब्बू को दिया तथा उनकी उचित मांगों के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।
विधायक दिनेश बब्बू ने शुक्रवार को कर्मचारियों के धरने मे शामिल होने का आश्वासन दिया और कहा कि वह कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए विस में आवाज उठाएगें।इस अवसर पर कर्मचारी नेता सलविंद्र सिंह लाधुपुर,भूपेंद्र सिंह काश्तीवाल,कौशल कुमार,योगेश्वर सलारिया,निर्वेश डोगरा, निशान सिंह भिंडर,जसवंत सिंह संधू, जनक राज,सुरिंदर मान,अश्वनी शर्मा,कप्तान सिंह छीना,रविंद सिंह जग्गा,उमेश कुमार,विजय कुमार,रविंदर सिंह रंधावा,मनजीत सिंह पाहड़ा व अन्य उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp