गुरदासपुर,5 सितंबर ( अश्वनी ) : जिले में शनिवार को तीन लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। इसके साथ ही 122 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 92 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौटे हैं। जिले में 707 केस एक्टिव रह गए हैं। जबकि जिले में कोरोना संक्रमित 65 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
सिविल सर्जन डॉक्टर किशन चंद ने बताया कि बटाला निवासी 75 वर्षीय अमृतसर के जीएमसी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई है। उक्त बुजुर्ग व्यक्ति 15 दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसे सांस की बीमारी भी थी। इसके साथ ही बटाला निवासी 25 वर्षीय की युवती की कोरोना से अमृतसर के ही जीएमसी अस्पताल में कोरोना से मौत हुई है। जिसे हॉर्ट व सांस की बीमारी थी। पांच दिन पहले इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।
वहीं धारीवाल निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कि अमृतसर के ही अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई है। उक्त महिला को शुगर व सांस की बीमारी थी। इसकी 4 दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। शनिवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो जाने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 65 पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि जिले में शनिवार को 122 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 92 लोग स्वस्थ हुए हैं।
जिले में अब तक 83212 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 79581 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2824 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 1977 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट गए हैं। जिले में अब 707 के एक्टिव हैं।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp