वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं : एस.डी.एम. हरबंस सिंह


सेंट सोल्जर स्कूल में मनाया वन महोत्सव

माहिलपुर (अश्वनी सहिजपाल) : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर में वन महोत्सव मनाया गया। इस का मुख्य उद्देश्य जीवन में पेड़ों के महत्व को समझते हुए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए एक प्रयास था। स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के मद्देनजर समाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मुख्य मेहमान के तौर पर एस.डी.एम. गढ़शंकर हरबंस सिंह, विशेष अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार माहिलपुर रामचंद उपस्थित हुए,जिनका स्वागत स्कूल डायरेक्टर सरदार सुखदेव सिंह तथा स्कूल स्टाफ ने किया।इस मौके पर एस.डी.एम. हरबंस सिंह ने कहा कि मनुष्य जीवन का वृक्ष ही आधार हैं। पेड़ ओर मनुष्य का संबंध प्रकृति की उत्पत्ति से ही जुड़ा हुआ है।पेड़-पौधे मनुष्य की हज़ारों ज़रूरतों को पूरा करते हैं। पेड़ ना हो तो धरती पर हमारा जीवन असंभव है।

नायब तहसीलदार रामचंद ने कहा कि धरती को बचाने, पर्यावरण शुद्धता तथा गलोबल वार्मिंग से बचने के लिए अधिक से अधिक पौदे लगाने पर जोर दिया। इस दौरान डायरेक्टर सुखदेव सिंह तथा प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने मेहमानों के साथ स्कूल कैंपस में पौदे लगाए गए। डायरेक्टर सिंह ने बताया कि सेंट सोल्जर की ओर से शुरू किए गए इस प्रयास के दौरान स्कूल कैंपस तथा आस-पास के क्षेत्र में 600 से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य है जो इसी सप्ताह प्रति दिन सफेदे के 100 पेड़ लगा कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने आपने संदेश में स्कूल के सभी छात्रों को अधिक से अधिक पौदे लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

Related posts

Leave a Reply