नगर कौंसिल भंग होने तक किसी भी पार्षद ने कंपनी द्वारा कूड़ा कर्कट उठाने के काम पर कोई स्वाल नहीं उठाया अब चुनाव आने पर छोर मचा रहे : ऐरी


गढ़शंकर (अशवनी शर्मा) : नगर कौंसिल के चुनाव निकट आते देख कुछ लोग घटीया राजनीती करने पर उतर आए हैं। जिन लोगों को अपने पार्षद के कार्याकाल में और जिन लोगों का गढ़शंकर शहर से कोई संबंध नहीं है वह लोग एक ठेकेदार को कूड़ा कर्कट ना उठाने के आरोप लगा रहे है। यह शब्द पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष त्रिभंक दत्त ऐरी, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा, हरजीत सिंह सोहनपाल, जगमोहन सिंह राणा, मूला सिंह, रोहित चोपड़ा व दीपक कुमार ने कहे।

उन्होंने कहा कि गत दिनों कुछ लोगो ने आरोप लगाए थे कि शहर में नगर कौंसिल के साथ साथ सफाई व्यवस्था के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया है। वह भी जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास का काम पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी दुारा ग्रांटे लाने से तेज गति से दो वर्ष से लगातार चल रहा है और शहर की सफाई व्यवस्था के बढ़ीया बनाने के लिए काम चल रहा है। लेकिन कुछ लोगो को यह बात हजम नहीं हो रही। लिहाजा उल्टे सीधे आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है। उसे करीव दो वर्ष पहले शहर के कूड़ा कर्कट के सैकंडरी प्वांट से कूडा उठाने का ठेका ई टैडरिंग के जरीए दिया गया था। एक वर्ष का ठेका 23 लाख आठ हजार है जो प्रति महीना करीव एक लाख 92 हजार बनता है।

उकत ठेका देने के प्रस्ताव व उसके लिए राशि तय करने का सर्वसमिति से नगर कौंसिल गढ़शंकर ने प्रस्ताव डाला था और नगर कांैसिल भंग होने तक किसी भी पार्षद ने कंपनी दुारा कूड़ा कर्कट उठाने के काम पर कोई स्वाल नहीं उठाया और ना ही नगर कौंसिल ने उसे कोई नोटिस भेजा। जबकि प्रस्ताव में साफ लिखा है कि अगर ठेकेदार कूड़ा कर्कट उठाने का काम सही नहीं करती तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती। अगर कंपनी ने काम ठीक नहीं किया तो जव तक नगर कौंसिल काम कर रही थी तव तक अव शोर मचाने वाले पार्षद क्यों चुप थे। उन्होंने कहा जनवरी 2019 में ठेकेदार को जव काम दिया था तव आठ प्वांट से कूड़ा कर्कट उठाना था लेकिन अव चौदह प्वांट कर दिए गए है। फिर भी ठेकेदार उसी मंजूर राशि में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अव शहर वासियों को गुमराह करने के लिए कुछ लोग झूठी बातें फैलाने की कोशिश कर रहे है। क्योकि अव नगर कौंसिल के चुनाव निकट आ रहे है तो अव यह लोगा मनगढ़त मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि दस वर्ष के अकाली भाजपा शासन में शहर में विकास का कोई काम नहीं हुया। लेकिन अव काग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार विकास कार्य चल रहे। जिससे शहर का सर्वपक्षी विकास हो रहा है और अव विरोधी पूरी तरह बुखला चुके है। लेकिन जनता सब जानती है। शमशान घाट की शैड एक पूर्व पार्षद के घर पर पड़ी है। मूला सिंह ने कहा कि बंगा रोड़ पर शमशान घाट को रास्ता भी अकाली भाजपा के दस वर्ष के शासन में नहीं बना और अव बनाया जा रहा है। यहा तक शमशान घाट पर जो छत्त के लिए टीन पहले डाली गई थी वह भी एक पूर्व पार्षद के निकटवर्ती के घर पर पड़ी है। लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई।

Related posts

Leave a Reply