UPDATED..चोलांग टोल प्लाजा के पास पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, बाल बाल बचे,गाडी के शीशे टूटे

(दसूहा थाना में बैठे पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व अन्य)

हमला पंजाब की अमन शांति को भंग करने के लिए किया गया तथा एक सोची समझी साजिश :अश्वनी शर्मा

भाजपा वर्करों ने दसूहा थाना के समक्ष लगाए रखा 1 घंटे से अधिक जाम, पजाब सरकार खिलाफ की जमकर नारेबाजी

दसूहा 12 अक्टूबर(चौधरी) देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर दो अज्ञात गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने कातिलाना हमला कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जालंधर से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जैसे वापस आ रहे थे तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चोलांग के पास टोल प्लाजा पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर उनकी गाड़ियों पर हमला कर गाड़ी के शीशों को तोड़ दिया व उन को घायल कर दिया।

अश्विनी शर्मा के सुरक्षा गार्डों ने उन्होंने किसी तरह से बचाकर दसूहा लेकर आए। अश्विनी शर्मा ने थाना दसूहा में जानकारी देते हुए बताया कि उनको लगता है कि यह अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया हमला है जो कि एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है।उन्होंने कहा कि यह हमला पंजाब की अमन शांति को भंग करने के लिए किया गया है क्योंकि किसान कभी भी ऐसा कृत्य नहीं कर सकते। अश्विनी शर्मा ने कहा कि कि कुछ असामाजिक तत्व पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह अपने इस कार्य में कभी भी सफल नहीं होंगे क्योंकि पंजाब के लोग अमन शांति व से रहना जानते हैं।

(रोड पर जाम लगाए भाजपा जिला देहाती प्रधान संजीव मन्हास व अन्य वर्कर)

उन्होंने कहा कि कोई भी किसान ऐसा गलत कार्य नहीं कर सकते। जैसे ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर कातिलाना हमले की जानकारी मिली तो हल्का दसूहा, गढ़दीवाला, टांडा, मुकेरियां से भारी संख्या में वर्कर दसूहा थाना पहुचे। उन्होंने जमकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा राष्ट्रीय मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। वर्करों ने लगभग 1 घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगाए रखा।

(भाजपा वर्कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए)

डी एस पी दसूहा मुनीश शर्मा इस मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रधान अश्वनी शर्मा से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुबह घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उस उपरांत प्रधान अश्वनी शर्मा ने वर्करों के पहुंचकर धरना हटाने के लिए को निर्देश दिए तब जाकर वर्करों ने जाम खोला। उन्होंने कहा कि कल पार्टी घटना सबंधी चर्चा करेगी। इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मन्हास,जंगी लाल महाजन,पूर्व विधायका बीबी सुखजीत कौर साही,पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर, युवा मोर्चा जिला प्रधान योगेश सपरा,रविंद्र सिंह रवि,अजय कौशल, मंडल भाजपा अध्यक्ष कुंदन लाल, शुभ सरोज के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Reply